Move to Jagran APP

कांग्रेस में कई नेता देख रहे मुख्यमंत्री बनने का सपना : कश्यप

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में प्रत्येक

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 07:13 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 06:18 AM (IST)
कांग्रेस में कई नेता देख रहे मुख्यमंत्री बनने का सपना : कश्यप
कांग्रेस में कई नेता देख रहे मुख्यमंत्री बनने का सपना : कश्यप

जागरण संवाददाता, नाहन : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में प्रत्येक विधायक और पदाधिकारी मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहा है। कभी जीएस बाली बोलते हैं तो कभी मुकेश अग्निहोत्री। कभी कुलदीप राठौर तो कभी कौल सिंह। कांग्रेस में कभी लंच तो कभी डिनर डिप्लोमेसी हो रही है।

loksabha election banner

सुरेश कश्यप ने नाहन में पत्रकारों से कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार पर मुकेश अग्निहोत्री बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि आज कांग्रेस बिखरी हुई है। कई धड़ों में बंटी हुई है। सुरेश कश्यप ने कहा कि कोरोनाकाल में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने आम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास किया, कांग्रेस इसी को देख बयानबाजी कर रही है। उन्होंने विपक्ष को सलाह दी कि पहले अपना कुनबा संभालना चाहिए। भाजपा नेतृत्व सहित सरकार सशक्त है और प्रदेश सरकार हिमाचल के विकास के लिए कृतसंकल्प है। पार्टी एकजुटता के साथ 2022 के मिशन रिपीट के लक्ष्य को लेकर काम कर रही है। कोरोनाकाल के शुरू में जहां पीपीई व वेंटीलेटर आयात किए थे। अब केंद्र सरकार के कुशल नेतृत्व के चलते अब इनका निर्यात किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.