अधिवक्ता सुभाष शर्मा बने ज्ञान-विज्ञान समिति के जिलाध्यक्ष
हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति जिला सिरमौर इकाई की बैठक रविवार को
By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Jul 2018 09:58 PM (IST)Updated: Sun, 22 Jul 2018 09:58 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नाहन : हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति जिला सिरमौर इकाई की बैठक रविवार को नाहन में हुई। बैठक की अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष वीरेंद्र कपूर ने की। इस मौके पर समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अधिवक्ता सुभाष शर्मा को हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति का जिलाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति के भीम सिंह व सतीश स्रोत व्यक्ति के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संत राम चौहान को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी दी गई। इसके अलावा जीवन सिंह को सचिव, लाल सिंह शास्त्री को कोषाध्यक्ष, द्वारका शर्मा, जिया लाल व एमके कौशल को सहसचिव चुना गया। इस अवसर पर नवगठित कार्यकारिणी ने कई मुद्दों पर भी चर्चा की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें