सोशल मीडिया पर भी गूंजेगा मोगीनंद रेडियो
प्रदेश का पहला रेडियो स्टेशन हेलो मोगिनंद जल्द ही सोशल मीडिया पर भी उपलब्ध होगा। स्कूल प्रबंधन ने इसके लिए सभी तैयारियां कर ली है। ट्विटर पर हेलो मोगिनंद के नाम से होगा, फेसबुक पर फेसबुक डॉट कॉम/9736622004, इस्टाग्राम व युटूब पर हेलो मोगीनंद के नाम से उपलब्ध होगा। जिसका पोर्ट नंबर (फिकवेंसी कोड)
जागरण संवाददाता, नाहन : प्रदेश का पहला रेडियो स्टेशन हेलो मोगीनंद जल्द ही सोशल मीडिया पर भी उपलब्ध होगा। स्कूल प्रबंधन ने इसके लिए सभी तैयारियां कर ली है। ट्विटर पर हेलो मोगीनंद के नाम से होगा, फेसबुक पर फेसबुक डॉट कॉम/9736622004, इंस्टाग्राम व यूटयूब पर हेलो मोगीनंद के नाम से उपलब्ध होगा। इसका पोर्ट नंबर (फ्रीक्वेंसी कोड) 8086 है। हिमाचल से पहले देश के चार राज्यों में पांच शैक्षणिक रेडियो स्टेशन हैं। जिसमें देश का सबसे पहला व दूसरा शैक्षणिक रेडियो स्टेशन केरल में 1995 व 2000 के आसपास शुरू हुआ था। उसके बाद झांसी में तीसरा, बेंगलुरु में चौथा और पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूल में पांचवां रेडियो स्टेशन है। 14 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर देश के छठे कैंपस शैक्षणिक रेडियो स्टेशन का शुभारंभ मोगीनंद में हुआ है। स्कूल प्रबंधन द्वारा हेलो मोगीनंद रेडियो का मोबाइल एप भी तैयार करवाया जा रहा है। जोकि जल्द ही कार्य करना शुरू कर देगा। शुक्रवार को दूसरे दिन के प्रसारण में सात मिनट तक पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की गई। इसमें 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। किस तरह पेड़ों को बचाया जा सकता है और पर्यावरण का जीवन में क्या महत्व है। इस विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश सोंलकी व विज्ञान प्रवक्ता संजीव अत्री ने बताया कि वह हेलो मोगीनंद रेडियो स्टेशन को कुछ समय बाद कम्युनिटी रेडियो स्टेशन में बदलने का प्रयास भी करेंगे। ताकि इसके प्रसारण की रेंज 10 किलोमीटर तक हो सके। इसकी रेंज 300 मीटर है। यहां काम करने वाले 14 छात्र-छात्राओं ने बताया कि यह उनके लिए अजूबे से कम नहीं है। क्योंकि उन्हें स्कूल में ही रेडियो जॉकी बनने का अवसर प्राप्त हुआ।