शिवराज शर्मा चुने जिला सिरमौर एथलेटिक्स महासंघ के प्रधान
जिला सिरमौर एथलेटिक्स महासंघ की जिला इकाई की आम सभा नाहन में हुई।
जागरण संवाददाता, नाहन : जिला सिरमौर एथलेटिक्स महासंघ की जिला इकाई की आम सभा नाहन में हुई। इसकी अध्यक्षता खेल विभाग से आए ऑर्ब्जवर मनुज शर्मा ने की। इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर चार वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रधान पद के लिए सर्वसम्मति से पूर्व प्रधान शिवराज शर्मा के नाम का प्रस्ताव किया, जिसके चलते शिवराज शर्मा को प्रधान पद की जिम्मेदारी दी गई। वीके यादव को महासचिव चुना गया। काग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सोलंकी को चीफ पेट्रन नियुक्त किया गया। अर्जुन सिंह नागरा और योगेश गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद दिया गया। इसके अलावा धनवीर सिंह और रविंद्र पंवार को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं गुरनाम सिंह और निखिल को सहसचिव, बृज मोहन को कोषाध्यक्ष, लक्ष्मीचंद को मीडिया प्रभारी एवं सलाहकार का दायित्व दिया गया। संदीप शर्मा, नरेश कुमार, मयंक, रमेश सरैक, लक्की, खुरम व प्रवेश को सदस्य नियुक्त किया गया। नवनियुक्त प्रधान शिव राम शर्मा और महासचिव वीके यादव ने उनका चयन करने के लिए सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया। शिव राम शर्मा ने कहा कि सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से जिला की प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।