Move to Jagran APP

दिव्यांग सैनिकों के लिए आज मुंबई से दौड़ेंगे सुनील

रविवार को जिला सिरमौर के संगड़ाह निवासी अंर्तराष्ट्रीय अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा मुंबई से दिल्ली के लिए 1525 किलोमीटर की मैराथन दौडऩा शुरू करेग।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 06:15 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 06:15 PM (IST)
दिव्यांग सैनिकों के लिए आज मुंबई से दौड़ेंगे सुनील
दिव्यांग सैनिकों के लिए आज मुंबई से दौड़ेंगे सुनील

29 दिन में 1525 किलोमीटर का सफर तय 12 जनवरी दिल्ली पहुंचेंगे

loksabha election banner

गरीबों के इलाज के लिए कई चैरिटी दौड़ में हिस्सा ले चुके हैं सिरमौर के धावक जागरण संवाददाता, नाहन : जिला सिरमौर के संगड़ाह निवासी अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा रविवार को मुंबई से दिल्ली के लिए 1525 किलोमीटर की मैराथन शुरू करेंगे। 29 दिन की यह मैराथन देश की सेवा करते समय दिव्यांग हुए सैनिकों के लिए धन जुटाने के लिए आयोजित की जा रही है। रविवार को मुंबई से शुरू होकर यह दौड़ 12 जनवरी को दिल्ली में समाप्त होगी। 29 दिन की मैराथन के दौरान सुनील शर्मा विभिन्न राज्यों से होते हुए 1525 किलोमीटर की दूरी तय कर दिल्ली पहुंचेंगे।

इसके प्रायोजक कुमार अजवानी ने बताया कि यह मैराथन रन फॅार डिसएबल सोल्जर्स के लिए की जा रही है। इसका उद्देश्य दिव्यांग सैनिकों के प्रति देश के लोगों को जागरूक करना और उनके लिए धन जुटाना है, ताकि ऐसे के प्रति हम एकजुटता दिखाएं और उन्हें सम्मान की जिदगी जीने में सक्षम बनाया जा सके। शनिवार को मुंबई में दिव्यांग सैनिकों की याद में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इसमें डालमिया कॉलेज मुंबई के एनसीसी कैडेट ने बेहतर प्रर्दशन किया। गौर रहे कि इससे पहले सुनील शर्मा गरीब लोगों के इलाज के लिए कई चैरिटी दौड़ में हिस्सा ले चुके हैं। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई मैराथन में भाग लेकर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.