रामेश्वर शर्मा सर्वसम्मति से एपीएमसी अध्यक्ष चुने
कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) जिला सिरमौर के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को चुनाव हुए।
जागरण संवाददाता, नाहन : कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) जिला सिरमौर के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार का चुनाव हुए। इसमें श्रीरेणुकाजी निर्वाचन क्षेत्र के रामेश्वर शर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना। अतिरिक्त उपायुक्त आदित्य नेगी ने बताया कि कृषि उपज मंडी समिति के चुनाव में जिला के 11 कृषक सदस्यों ने भाग लिया और रामेश्वर शर्मा के नाम पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई। चुनाव के बाद रामेश्वर शर्मा ने सदस्यों का आभार प्रकट किया और कहा कि किसानों की सुविधा के लिए कृषि उप मंडियों को खोलने के लिए प्रदेश सरकार के साथ मामला उठाया जाएगा। चुनाव में भूपेंद्र ठाकुर, चक्रधर भंडारी, शोभा सिंह, सूरत सिंह, संजय सिंघल, सुनील कुमार, महेंद्र सिंह ठाकुर, तजेंद्र सिंह, डॉ. आनंद सिंह और सचिव एपीएमसी रामनाथ शर्मा ने भाग लिया। पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, पूर्व विधायक बलदेव तोमर आदि ने रामेश्वर शर्मा को बधाई दी है।