डॉ. परमार को अर्पित की श्रद्धांजलि
हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की 114वीं जयंती पर नाहन के
जागरण संवाददाता, नाहन : हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की 114वीं जयंती पर नाहन के मालरोड स्थित डॉ. परमार की प्रतिमा पर सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पुष्पांजलि भेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हिमाचल कभी भी डॉ. परमार के योगदान को भुला नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि डॉ. परमार के लिए सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके दिखाए मार्ग पर इमानदारी के साथ चलें और प्रदेश के लिए जो सपना उन्होंने देखा था उसे साकार करने के लिए हम सभी को मिलजुल कर कार्य करें।
इस दौरान पूर्व विधायक एवं डॉ. परमार के पुत्र कुश परमार, विधायक राजीव बिदल, भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, नगर परिषद की अध्यक्ष रेखा तोमर, उपायुक्त सिरमौर डॉ. आरके परूथी, अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा, एसडीएम नाहन विवेक शर्मा, सहायक आयुक्त प्रियंका चंद्रा भी मौजूद रहीं। वहीं, कांग्रेस कमेटी ने जिला सिरमौर में विभिन्न स्थानों पर हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार को श्रद्धांजलि अर्पित की।