Move to Jagran APP

नदियां जीवनदायिनी, स्वच्छ रखना सभी का दायित्व

जागरण संवाददाता नाहन सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि नदियां जीवनदायिनी

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Dec 2021 09:23 PM (IST)Updated: Thu, 23 Dec 2021 09:23 PM (IST)
नदियां जीवनदायिनी, स्वच्छ रखना सभी का दायित्व
नदियां जीवनदायिनी, स्वच्छ रखना सभी का दायित्व

जागरण संवाददाता, नाहन : सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि नदियां जीवनदायिनी हैं, नदियों के किनारे मानव सभ्यता का जन्म हुआ है और मानव सभ्यता नदियों के आसपास फली-फूली और विकसित हुई है। इसलिए नदियों का संरक्षण आवश्यक है। उन्होंने वीरवार को सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत यमुना नदी के संरक्षण के लिए मनभावन यमुना, पावन यमुना महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान मां यमुना की वंदना की गई तथा सिरमौरी लोकनृत्य पर प्रस्तुति भी दी गई। इसके उपरांत प्रवक्ताओं ने नदियों के महत्व पर कविताएं प्रस्तुत की।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि नदियों पर लगाए गए बड़े-बड़े बांध व प्रोजेक्ट आज हमारी देश की आर्थिकी के लिए रीड की हड्डी साबित हो रहे है। यह बड़े दुर्भाग्य का विषय है कि जिन नदियों को हमने मां का दर्जा दिया है, वह सारी नदियां आज प्रदूषित हो चुकी हैं। नदियों को साफ और संरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा नदी के प्रदूषण को रोकने और नदी को पुनर्जीवित करने के लिए नमामि गंगे नाम से एकीकृत गंगा संरक्षण मिशन शुरू किया। इसी प्रकार आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में भारत की मुख्य नदियों के कायाकल्प करने की मुहिम शुरू की गई है। इस मुहिम के अंतर्गत हिमाचल में पांवटा में यमुना, चंबा में रावी तथा मंडी व कुल्लू में ब्यास नदी को स्वच्छ व संरक्षित कर नदी उत्सव मनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री 7000 करोड़ से निर्मित 40 मेगावाट के श्रीरेणुकाजी बांध का शिलान्यस करेंगे। यह प्रदेश के लिए बहुत बड़ी सौगात है, इससे क्षेत्र के लोगों को लाभ प्राप्त होगा। एसडीएम विवेक महाजन ने सुरेश कश्यप तथा जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता अरशद अहमद ने राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव सिंह तोमर को सम्मानित किया।

इस अवसर पर पंचायत समिति अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, नगर परिषद की अध्यक्ष निर्मल कौर, प्रदेश ओबीसी मोर्चा सचिव सुभाष चौधरी, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, डीएफओ वन विभाग कुनाल अंग्रिश, कार्यकारी खंड विकास अधिकारी रवि प्रकाश जोशी, हिमोत्कर्ष सिरमौर के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी व अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.