Move to Jagran APP

भाजपा के शासन में आसमान छू रही महंगाई : मुसाफिर

कांग्रेस उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने कहा है कि देश व प्रदेश में महंगाई आसमान पर पहुंचने लगी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jun 2022 04:34 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jun 2022 04:34 PM (IST)
भाजपा के शासन में आसमान छू रही महंगाई : मुसाफिर
भाजपा के शासन में आसमान छू रही महंगाई : मुसाफिर

संवाद सूत्र, राजगढ़ : कांग्रेस उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने कहा है कि देश व प्रदेश में महंगाई आसमान छू रही है। रोजमर्रा की चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। दिन-प्रतिदिन बेरोजगारी बढ़ रही है। महंगाई अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई है, जिससे लोगों को घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर शनिवार को राजगढ़ में पार्टी कार्यालय के उद्घाटन मौके पर संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

मुसाफिर ने कहा कि राजगढ़ में अब तक पार्टी का कार्यालय नहीं था। जिस कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशानी आ रही थी। कार्यालय खुलने के बाद अब महीने के 11 और 12 तारीख को राजगढ़ कार्यालय में लोगो की समस्याओं को सुना जाएगा। मुसाफिर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव-गांव जाकर लोगों को जयराम सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत करवाना होगा। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से पच्छाद विधानसभा विकास कार्यो में पिछड़ चुका है। कांग्रेस ने जो काम यहां पर करवाए हैं उसके बाद कोई नया काम नहीं हुआ है। क्षेत्र की सड़कों की हालत किसी से छिपी नहीं है। स्कूलों में अध्यापकों व अस्पतालों में डाक्टरों के पद खाली हैं।

मुसाफिर ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ सभी कार्यकर्ता मिलकर चलेंगे। इस मौके पर पच्छाद कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष विवेक शर्मा, जिला प्रवक्ता दिनेश आर्य, रतन हाबी, सोहन सिंह, प्रदीप, सत्यपाल, अजय चौहन, कृष्ण ठाकुर, जिला एनएसयूआइ उपाध्यक्ष शुभम तोमर, बलबीर, सुरेश चौहान, रिकू, अनिल, धर्मेद्र, यशपाल, शिला देवी, रघुवीर, अनिल पुंडीर व सागर मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.