श्रीरेणुकाजी मेले के लिए जिला कलाकारों के होंगे ऑडिशन
7 से 12 नवंबर तक आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेला के आयोजन के लिए जिला सिरमौर के कलाकारों को ऑडिशन के माध्यम से चुना जाएगा। यह जानकारी सदस्य सचिव श्रीरेणुकाजी विकास बोर्ड एवं उपमण्डलाधिकारी (ना0) नाहन विवेक शर्मा ने देते हुए बताया कि जिला सिरमौर के कलाकारों को पहली बार ऑडिशन के माध्यम से योग्य कलाकारों का चयन किया जाएगा। जिससे कलाकारों के चयन में पारदर्शिता आएगी। यह ऑडिशन सभी
जागरण संवाददाता, नाहन : अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेला सात से 12 नवंबर तक होगा। इसमें जिला सिरमौर के कलाकारों को ऑडिशन के माध्यम से चुना जाएगा। यह जानकारी सदस्य सचिव श्रीरेणुकाजी विकास बोर्ड एवं एसडीएम विवेक शर्मा ने दी। उन्होंने जिला सिरमौर के कलाकारों का पहली बार ऑडिशन के माध्यम से चयन किया जाएगा। ऑडिशन सभी उपमंडल स्तर पर होंगे। शिलाई व पांवटा साहिब के कलाकारों का ऑडिशन 22 अक्टूबर को विश्राम गृह कफोटा में होगा। संगडाह उपमंडल के कलाकारों का ऑडिशन 23 अक्टूबर को कुबजा पवेलियन श्रीरेणुकाजी में होगा व राजगढ़ उपमंडल के कलाकारों का ऑडिशन 25 अक्टूबर को अंबेडकर हॉल राजगढ में लिया जाएगा। नाहन व पच्छाद के कलाकारों का ऑडिशन जिला परिषद भवन नाहन में 29 अक्टूबर को होगा। उपरोक्त उपमण्डलों में किसी वजह से भाग न ले पाने वाले कलाकार भी 29 अक्टूबर को नाहन के जिला परिषद भवन में होने वाले ऑडिशन में भाग ले सकते हैं।