पुलिस ने मुजफ्फरनगर से दबोचा भगोड़ा
जिला सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने एक और भगोड़े को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Jan 2020 08:49 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jan 2020 06:17 AM (IST)
जागरण संवाददाता, नाहन : पुलिस ने एक भगोड़े को गिरफ्तार किया है। आरोपित सलीम निवासी जामियानगर मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया है। सलीम के खिलाफ पांवटा साहिब पुलिस स्टेशन में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। पहले पकड़े जाने के बाद आरोपित को कोर्ट से जमानत मिल गई थी, लेकिन आरोपित कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। इसके बाद वर्ष 2015 में कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। आरोपित की गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें