Move to Jagran APP

सरकार की योजनाएं लोगों तक पहुंचाएंगे कार्यकर्ता

पच्छाद भाजपा मंडल की मासिक बैठक राजगढ़ विश्राम गृह में आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 04:11 PM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 04:11 PM (IST)
सरकार की योजनाएं लोगों तक पहुंचाएंगे कार्यकर्ता
सरकार की योजनाएं लोगों तक पहुंचाएंगे कार्यकर्ता

संवाद सूत्र, राजगढ़ : पच्छाद भाजपा मंडल की मासिक बैठक राजगढ़ विश्राम गृह में आयोजित की गई। बैठक में पच्छाद विधान सभा के प्रभारी दिनेश रतवान विशेष तौर पर उपस्थित रहे। भाजपा मंडल प्रवक्ता नवीन शर्मा ने बताया कि बैठक में सबसे पहले मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम द्वारा 2019-20 के बजट की सराहना करते हुए ऐतिहासिक करार दिया। इस बजट को आम लोगों व हर वर्गों के लिए हितकारी बताया। शर्मा ने बताया की भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मना रही है। इसके बाद बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इसमें प्रभारी द्वारा सभी मोर्चा, बूथ कार्यकर्ताओं व सदस्यों को कमर कसने के लिए कहा। हर मोर्चे चुनाव से पहले एक एक विशाल समेलन करेंगे और हर बूथों पर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाएंगे। पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिले इस पर कार्य करेंगे। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की चारो सीटों को जीतेगी व एक बार पुन: नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाएगी। बैठक में महामंत्री राजपाल ठाकुर, सुनील शर्मा, सुरेश ठाकुर, मिया जगत ¨सह, राधिका शर्मा, तारा ठाकुर, रीना कश्यप, दया देवी, सुनीता, पृथ्वीराज, सोमदत ठाकुर, सदानंद पुंडीर, देवदत्त, नरेश कौशल, जयप्रकाश, संजीव, सहदेव, विवेक ठाकुर, जियालाल कश्यप, रघुवीर ठाकुर व अनिल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.