Move to Jagran APP

एफसीआइ ने सिरमौर के तीन केंद्रों पर की 29.98 करोड़ के धान की खरीद

जिला सिरमौर में भारतीय खाद्य निगम द्वारा पहली बार धान की खरीद की गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Dec 2021 09:22 PM (IST)Updated: Fri, 17 Dec 2021 09:22 PM (IST)
एफसीआइ ने सिरमौर के तीन केंद्रों पर की 29.98 करोड़ के धान की खरीद
एफसीआइ ने सिरमौर के तीन केंद्रों पर की 29.98 करोड़ के धान की खरीद

जागरण संवाददाता, नाहन : जिला सिरमौर में भारतीय खाद्य निगम द्वारा पहली बार धान की खरीद की गई। एफसीआइ ने जिला सिरमौर में पांवटा साहिब के हरिपुर टोहाना, कालाअंब व पीपलीवाला में तीन धान खरीद केंद्र बनाए थे। 15 दिसंबर को धान खरीद का अंतिम दिन रखा गया था। इन तीनों धान खरीद केंद्रों पर जिला सिरमौर के 2778 किसानों ने अपनी फसल एफसीआइ को बेची। एफसीआइ ने 24 घंटे के अंदर किसानों को धान की पेमेंट का भुगतान किया, जो राशि 29.98 करोड़ रुपए बनी।

loksabha election banner

जिला सिरमौर में 15 अक्टूबर को पांवटा साहिब के समीप हरिपुर टोहाना में धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ विधायक एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने किया था। इस वर्ष किसानों को धान खरीद का समर्थन मूल्य 1960 प्रति क्विंटल के अनुसार दिया गया। शुरुआती दौर में किसानों और खरीद केंद्रों के बीच आपसी तालमेल की कमी के चलते कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा। उसके बाद पीपलीवाला में 20 अक्टूबर से नियमित खरीद शुरू कर दी गई। पांवटा साहिब के हरिपुर टोहाना धान खरीद केंद्र में 1702 किसानों से 94 हजार 189 क्विंटल धान की खरीद की तथा इन किसानों को 18.46 करोड रुपये की राशि इनके बैंक खातों में जमा करवाई गई। कालाअंब केंद्र में 399 किसानों से 19453 क्विंटल धान की खरीद की गई। यहां पर किसानों को 3.83 करोड़ रुपये की राशि दी गई। जबकि पांवटा के पीपलीवाला धान खरीद केंद्र में 668 किसानों से 38614 क्विंटल धान एफसीआइ ने खरीदी तथा इन किसानों के खाते में सात करोड़ 62 लाख 63 हजार 685 रुपये की राशि किसानों के खाते में जमा करवाई गई।

जिला सिरमौर कृषि एवं मंडी समिति के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने बताया कि 15 दिसंबर को सिरमौर में धान खरीद का अंतिम दिन था। जिला के तीनों धान केंद्रों से 1.51 लाख क्विंटल धान खरीद की गई। जिला में पहली बार धान की खरीद की गई। भविष्य में किसानों को और बेहतर सुविधाएं मंडी समिति तथा एफसीआइ द्वारा दी जाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.