Move to Jagran APP

वीरभद्र सिंह की जन्मतिथि को विकास दिवस के रूप में मनाएगी कांग्रेस

सिरमौर कांग्रेस की ओर से अब पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जन्मतिथि को विकास दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Jun 2022 06:26 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jun 2022 06:26 PM (IST)
वीरभद्र सिंह की जन्मतिथि को विकास दिवस के रूप में मनाएगी कांग्रेस
वीरभद्र सिंह की जन्मतिथि को विकास दिवस के रूप में मनाएगी कांग्रेस

जागरण संवाददाता, नाहन : प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को जिला सिरमौर की कांग्रेस कार्यकारिणी को भंग किए जाने के बाद अब 23 जून को नाहन कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जन्मतिथि पर होने वाला जिलास्तरीय कार्यक्रम रद कर दिया गया है। अब उसके स्थान पर 23 जून को पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मंडल स्तर पर ही पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जन्मतिथि को विकास दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसमें पांचों मंडलों के सभी संगठनों व सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता भाग लेंगे।

loksabha election banner

जिला सिरमौर कांग्रेस के संगठन प्रभारी गंगूराम मुसाफिर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जन्मतिथि पर जिला सिरमौर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्येक मंडल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता भाग लेंगे तथा इस दिन सभी मंडलों के पदाधिकारी अस्पतालों में जाकर मरीजों को फल बांटेंगे। वहीं इस दौरान कार्यकर्ता क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को भी जानेंगे। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मंडलों में अपने स्तर पर बैठक भी आयोजित की जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जन्मतिथि को प्रदेश में विकास दिवस के रूप में मनाने को कहा है। इसके अनुसार प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्येक मंडल पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। जिला सिरमौर में जिला स्तरीय कार्यक्रम न कर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मंडल में मंडल स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश का एकसमान विकास करवाया है। यही कारण है कि प्रदेश के लोग आज भी उनके किए गए कार्यो को याद करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.