एबीवीपी इकाई के अध्यक्ष बने दीपक
डॉ. वाईएस परमार पीजी कॉलेज नाहन की एबीवीपी इकाई ने सोमवार को नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए दीपक दुनटा को अध्यक्ष चुना गया है। जबकि करण को सचिव व काजल को छात्रा प्रमुख चुना गया। जिला संगठन मंत्री पंकज ठाकुर की देखरेख में बनाई गई 2019-20 की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर मुकुल शुभम मनोज रजत अभिषेक राहुल व मनु को जगह दी गई। निशु सौमिक निखिल प्रकाश व प्रीति को उप सचिव बनाया गया। इसके अलावा पंकज को बीवॉक विभाग का प्रमुख नरेंद्र को बीएससी विभाग प्रमुख मनोज को बीकॉम व मनीष को बीए प्रमुख चुना गया। राहुल को सोशल मीडिया प्रभारी अमन को मीडिया प्रमुख मनोज को सह मीडिया प्रमुख तैनात किया। ज्योति करिश्मा व मोनिका को सह छात्रा कनिष्क को शिलाई तहसील संयोजक राहुल को संगड़ाह संयोजक पारस को हरिपुरधार व विनय को पांवटा साहिब तहसील संजोयक चुना गया।
जागरण संवाददाता, नाहन : डॉ. वाइएस परमार पीजी कॉलेज नाहन की एबीवीपी इकाई ने सोमवार को नई कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें दीपक दुनटा को अध्यक्ष चुना गया, जबकि करण को सचिव व काजल को छात्रा प्रमुख चुना गया। जिला संगठन मंत्री पंकज ठाकुर की देखरेख में बनाई गई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मुकुल, शुभम, मनोज, रजत, अभिषेक, राहुल व मनु को चुना गया। निशु, सौमिक, निखिल, प्रकाश व प्रीति को उपसचिव बनाया गया। पंकज को बीवॉक विभाग का प्रमुख, नरेंद्र को बीएससी विभाग प्रमुख, मनोज को बीकॉम व मनीष को बीए प्रमुख चुना गया। राहुल को सोशल मीडिया प्रभारी, अमन को मीडिया प्रमुख, मनोज को सहमीडिया प्रमुख तैनात किया। ज्योति, करिश्मा व मोनिका को सहछात्रा, कनिष्क को शिलाई तहसील संयोजक, राहुल को संगड़ाह संयोजक, पारस को हरिपुरधार व विनय को पांवटा साहिब तहसील संजोयक चुना गया।