सिरमौर शिक्षक महासंघ कार्यकारिणी का विस्तार
सिरमौर शिक्षक महासंघ के प्रधान अमरजीत परमार ने मंगलवार को कार्यकारिणी का विस्तार किया है।
जागरण संवाददाता, नाहन : सिरमौर शिक्षक महासंघ के प्रधान अमरजीत परमार ने मंगलवार को कार्यकारिणी का विस्तार किया। इसमें देव स्वरूप को सतौन ब्लॉक का प्रधान नियुक्त किया, जबकि मायाराम कपूर, रमेश कुमार पुंडीर को राज्य कार्यकारिणी में जगह दी। खुशी राम बंसल को जिला वित्त सचिव बनाया है। अक्षय कुमार को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया। इसके अलावा सुरेश चंद्र को जिला कार्यकारिणी में जगह दी गई। अमरजीत सिंह ने बताया कि जल्द ही जिला में ब्लॉक स्तर पर प्रधान व महासचिव की नियुक्ति कर दी जाएगी, ताकि ब्लॉक स्तर की संपूर्ण कार्यकारिणी का गठन किया जा सके। परमार ने कहा कि महासंघ शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है। उनकी मागों को प्रमुखता के साथ सरकार के समक्ष रखा जाएगा।