दीपराम शर्मा बने श्रीरेणुकाजी विकास बोर्ड के अध्यक्ष
श्रीरेणुकाजी विकास बोर्ड के सीईओ पद की ताजपोशी का रास्ता मंगलवार को साफ हो गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 06:55 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 06:55 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नाहन : श्रीरेणुकाजी विकास बोर्ड के सीईओ पद की ताजपोशी का रास्ता मंगलवार को श्रीरेणुकाजी विकास बोर्ड की बैठक मे साफ हो गया। उपायुक्त एवं अध्यक्ष श्रीरेणुकाजी विकास बोर्ड ललित जैन की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक में श्रीरेणुकाजी विकास बोर्ड की कार्रवाई के संचालन के लिए बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य दीपराम शर्मा को सीईओ चुन लिया। बोर्ड की ओर से उन्हें अब संवैधानिक मंजूरी मिल गई है। यह मामला सात माह से लटक रहा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें