पति के खिलाफ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की शिकायत
पुलिस थाना पांवटा साहिब में एक महिला ने दहेज के लिए मारपीट व अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति व परिवार के अन्य सदस्य उससे मारपीट व गाली-गलौज करते हैं।
जागरण संवाददाता, नाहन : थाना पांवटा साहिब में एक महिला ने दहेज के लिए मारपीट व अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति व परिवार के अन्य सदस्य उससे मारपीट व गाली-गलौज करते हैं। उसका पति इससे दहेज के रूप में हर रोज दस लाख रुपये की मांग करता है। वह मना करने के बावजूद अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता है। महिला की शिकायत पर पांवटा पुलिस थाना में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
------
दुष्कर्म का आरोप लगाया
एक अन्य मामले में कालाअंब पुलिस थाना में महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि कमल कांत निवासी गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) ने धोखे से उसके साथ शादी की अैार जबरन यौन संबंध बनाए। अब कमल कांत इसे छोड़कर भाग गया है। महिला की शिकायत पर कालाअंब पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर रोहित मालपानी ने दोनों मामलों की पुष्टि की है।
----------
नाहन मेडिकल कॉलेज में छत्तीसगढ़ के मजदूर की मौत
डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। अभी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पांवटा साहिब के बद्रीपुर में निर्माणाधीन भवन से छत्तीसगढ़ निवासी बीरबल गिर जाने के कारण मजदूर घायल हुआ था। हादसा वीरवार को हुआ था। इसके बाद उसे पांवटा साहिब अस्पताल लाया गया था। जहां से गंभीर हालत में बीरबल को नाहन रेफर कर दिया गया। जहां पर शुक्रवार को मजदूर की मौत हो गई।