Move to Jagran APP

सीएम बोले: पच्‍छाद मेरे विधानसभा क्षेत्र की तरह, होगा भरपूर विकास; पाइपों के विवाद पर भी दी प्रतिक्रिया

CM Jairam Thakur Campaign धर्मशाला में प्रचार करने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार को पच्छाद हलके में प्रचार को धार देने के लिए पहुंचे।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 08:15 AM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 03:24 PM (IST)
सीएम बोले: पच्‍छाद मेरे विधानसभा क्षेत्र की तरह, होगा भरपूर विकास; पाइपों के विवाद पर भी दी प्रतिक्रिया
सीएम बोले: पच्‍छाद मेरे विधानसभा क्षेत्र की तरह, होगा भरपूर विकास; पाइपों के विवाद पर भी दी प्रतिक्रिया

राजगढ़, पवन तोमर। धर्मशाला में प्रचार करने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार को पच्छाद हलके में प्रचार को धार देने के लिए पहुंचे। दोपहर करीब पौने 12 बजे राजगढ़ पहुुंचे। यहां चुनावी जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की जनता के पास मौका है कि सांसद तो अपना है अब विधायक भी अपना होगा। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में कठिन परिस्थिति वाला है। यहां का क्षेत्र मेरे विधानसभा क्षेत्र की तरह है। सरकार ने विकास में अपनी भूमिका निभाई है। फिर भी जो सात बार का विधायक रहा है, उनसे भी पूछना चाहिए कि उन्होंने सात बार विधायक चुने जाने पर क्षेत्र के लिए क्या किया।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने कहा विधानसभा क्षेत्र से केवल दो बार ही भाजपा विधायक चुना गया है। आगे भी भाजपा विधायक चुनकर विधानसभा में साथ चलने वाले साथी को भेजें। मुख्यमंत्री ने कहा जब उन्होंने सत्ता संभाली, तो सत्ता परिवर्तन के साथ पीढ़ी परिवर्तन भी हुआ। साथ ही काम में भी परिवर्तन किया। उन्होंने कहा पहले की सरकारों की तरह इस सरकार में मंत्री के ऊपर कोई मुकदमे नहीं करवाए, बल्कि विकास योजनाएं शुरू करवाईं। मुख्यमंत्री ने कहा धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा क्षेत्र दोनों सीटें भाजपा की थी और भाजपा की रहेंगी।

जनसभा को संबोधित करते हुए सिंचाई एवं स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह ने कहा कांग्रेस मित्र कह रहे हैं कि पानी की पाइप आ रही है। कांग्रेसियों को पता नहीं है कि ये पाइप पूरे प्रदेश में आ रही हैं। प्रदेश सरकार ने इनका आॅर्डर सितंबर में किया है। जिसकी सप्लाई पूरे प्रदेश में अक्टूबर में हो रही है। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में 25 गाड़ियां आ चुकी हैं व 25 गाड़ियां और आनी हैं। महेंद्र सिंह ने कहा वह सिरमौर से भली-भांति परिचित हैं। तीसरी बार सिरमौर में चुनाव प्रभारी बने हैं। निश्चित ही भाजपा इस विधानसभा क्षेत्र में भारी बहुमत से विजय होगी।

बुधवार को मुख्यमंत्री हरियाणा में हो रहे चुनाव प्रचार के लिए रवाना होंगे। झज्झर जिला के तहत बादली विधानसभा क्षेत्र से ओम प्रकाश धनखड़ चुनाव लड़ रहे हैं और यहां मुख्यमंत्री दो चुनावी सभाएं करेंगे। ओम प्रकाश धनखड़ जयराम ठाकुर के मित्रों में शामिल हैं। धनखड़ प्रदेश भाजपा सह प्रभारी रह चुके हैं। वर्तमान में वह हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.