भाजपा के मंत्रियों के बाद कांग्रेस ने उतारे विधायक
जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के मंत्री व चेयरमैन की फौज के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने 10 विधायक व दस प्रदेश पदाधिकारियों को चुनाव प्रचार में उतार दिया है। रविवार शाम को प्रचार के लिए सराहां पहुंचे नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को सराहां व नैनाटिक्कर में प्रचार प्रसार किया। इसी के साथ कांग्रेस ने जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते विधायकों की पंचायतों में डियूटीयां लगाई। पच्छाद विस क्षेत्र में
राजन पुंडीर, नाहन
जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के मंत्री व चेयरमैन की फौज के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने दस विधायकों व दस प्रदेश पदाधिकारियों को चुनाव प्रचार में उतार दिया है। रविवार शाम को प्रचार के लिए सराहां पहुंचे नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को सराहां व नैनाटिक्कर में प्रचार प्रसार किया। साथ कांग्रेस ने जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते विधायकों की पंचायतों में ड्यूटी लगाई है।
पच्छाद में कोली बिरादरी के वोट हासिल करने के लिए कांग्रेस ने कोली विधायकों को ज्यादा मैदान में उतारा है, ताकि सबसे ज्यादा वोट वाली बिरादरी जो कांग्रेस से एक दशक से नाराज है, उसे मना लिया जाया। माता जाता है कि एक दशक से कोली व ब्राह्माण बिरादरी के वोट भाजपा के खाते में जाते रहे हैं।
सराहां क्षेत्र में श्रीरेणुकाजी के विधायक विनय कुमार, रामपुर के विधायक नंदलाल, रोहडू के विधायक मोहनलाल बरागटा, किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी तथा राजगढ़ क्षेत्र में नैना देवी की विधायक ठाकुर रामलाल, कसुम्पटी के विधायक अनिरुद्ध सिंह, शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह, सोलन के विधायक धनीराम शांडिल ने भी चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। अन्य विधायक व पदाधिकारी दशहरा के बाद चुनावी मैदान में उतरेंगे। कांग्रेस-भाजपा के बागी प्रत्याशियों के दम पर चुनाव जीतने के सपने देख रही है। लगातार दो चुनाव हार चुकी कांग्रेस को भाजपा के बागी प्रत्याशियों के कारण जीतने की उम्मीद नजर आ रही है। अब देखना कि कांग्रेस के ये विधायक व पदाधिकारी चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी से नाराज लोगों को मनाकर कितने वोट बटोरने में सफल होते हैं।