पीएम की सुरक्षा से खिलवाड़ के लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काफिले में पंजाब में हुई चूक देश में काला अध्याय है जिसे भाजपा युवा मोर्चा कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। यह बात भाजयुमो जिलाध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य कमल सैनी ने उक्त घटना के विरोध में वीरवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला फूंकने और रोष प्रदर्शन के दौरान कही। इस मौके पर एमसी पार्क ऊना से लेकर रोटरी चौक तक रोष मार्च भी निकाला गया।
संवाद सहयोगी, ऊना : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काफिले में पंजाब में हुई चूक देश में काला अध्याय है जिसे भाजपा युवा मोर्चा कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। यह बात भाजयुमो जिलाध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य कमल सैनी ने उक्त घटना के विरोध में वीरवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला फूंकने और रोष प्रदर्शन के दौरान कही। इस मौके पर एमसी पार्क ऊना से लेकर रोटरी चौक तक रोष मार्च भी निकाला गया।
कमल सैनी ने कहा कि पंजाब में देश के प्रधानमंत्री और उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ किया गया, जिसके लिए पंजाब की कांग्रेस सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार है। जिस प्रधानमंत्री ने देश का नाम विश्व में ऊंचा किया, विदेश जाने पर वहां की सरकारें और लोग उनके आगे पलकें बिछा देते हैं, उस पीएम की सुरक्षा से पंजाब में खिलवाड़ किया गया। यह तो पीएम की दरियादिली है कि राष्ट्रपति शासन की सिफारिश उन्होंने नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सब कुछ सुनियोजित तरीके से किया है। पीएम की रैली में शामिल होने वाले सैकड़ों कार्यकर्ताओं और लोगों की बसें रोकी गई। पंजाब कांग्रेस वहां गुंडातत्व और आतंकवाद को फैलाना चाहती है। वह अपनी ओछी हरकतों से बाज आए, यह सांकेतिक प्रदर्शन है। आगे और मुहिम भाजपा छेड़ेगी। आतंकवाद वाला पंजाब नहीं बनने दिया जाएगा।
युवा भाजपा लोगों से अपील भी करती है कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस को इसका सबक सिखाए। इस दौरान ऊना नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, विनय शर्मा और बलविद्र गोल्डी ने भी इस कृत्य को लोकतंत्र की हत्या करार दिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई ऐसा कर सकता है, वह कांग्रेस ही कर सकती है। प्रदेश में एक विधायक ही अपने विधायक का विरोध कर रहे हैं। इस अवसर पर मिनाक्षी राणा, पार्षद जनक राज खंचाजी, ममता कश्यप, खामौश जैतिक, उर्मिला, रजत, विनय शर्मा, अमन ठाकुर, गोल्डी कौंडल, सुनील जसवाल, जसविद्र मोनू, विक्की सैनी उपस्थित रहे।