Move to Jagran APP

हिमाचल भाजपा का अध्‍यक्ष बनने के बाद पहली बार गृह जिला में पहुंचे राजीव बिंदल का जोरदार स्‍वागत

नाहन के विधायक एवं भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद बुधवार को पहली बार अपने निर्वाचन क्षेत्र नाहन पहुंचे।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 04:40 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 04:40 PM (IST)
हिमाचल भाजपा का अध्‍यक्ष बनने के बाद पहली बार गृह जिला में पहुंचे राजीव बिंदल का जोरदार स्‍वागत
हिमाचल भाजपा का अध्‍यक्ष बनने के बाद पहली बार गृह जिला में पहुंचे राजीव बिंदल का जोरदार स्‍वागत

नाहन, जागरण संवाददाता। नाहन के विधायक एवं भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद बुधवार को पहली बार अपने निर्वाचन क्षेत्र नाहन पहुंचे। डॉ. राजीव बिंदल बुधवार को दिल्ली से अंबाला होते हुए जिला सिरमौर के प्रवेश द्वार कालाअंब पहुंचे, जहां पर जिला सिरमौर के भाजपा कार्यकर्ताओं, विधायकों व निगम एवं बोर्र्डों के अध्यक्षों ने उनका भव्य स्वागत किया। उसके बाद कालाअंब से नाहन तक बाइक रैली व गाडिय़ों के काफिले के साथ डॉ. राजीव बिंदल नाहन की ओर अग्रसर हुए तो मोगिनंद व सैनवाला में कार्यकर्ताओं व पंचायत प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

loksabha election banner

करीब 3:00 बजे डॉक्टर राजीव बिंदल का काफिला नाहन शहर में पहुंचा। शहर में पैदल भ्रमण कर डॉक्टर राजीव बिंदल ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उसकेे बाद वह हिंदू आश्रम पहुंचे, जहां पर उन्होंने जिलेभर से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। डॉ. राजीव बिंदल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंचायती राज चुनाव व 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। डॉ. राजीव बिंदल के स्वागत के लिए सांसद सुरेश कश्यप, पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी व जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सिरमौर भाजपा के जिलाध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी राकेश कुमार गर्ग तथा भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने कहा कि सिरमौर वासियों के लिए बहुत गर्व की बात है कि पहली बार जिला सिरमौर से डॉ. राजीव बिंदल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद से नवाजा है। इससे सिरमौर के भाजपा कार्यकर्ताओं में नए रक्त का संचार हुआ है।

डॉ. राजीव बिंदल पार्टी के बहुत ही निष्ठावान नेता है, जिन्होंने सरकारी सुख सुविधाओं को त्याग कर पार्टी की सेवा करने का निर्णय लिया है। इन नेताओं ने कहा कि पार्टी की सेवा करना मां की सेवा करना है। इन नेताओं में इसका जीता जागता उदाहरण भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा है। उन्होंने भी इसी प्रकार सारी सुख सुविधाओं को त्याग कर पार्टी की सेवा करने का निर्णय लिया था, जो व्यक्ति पार्टी की सेवा करता है। उस व्यक्ति को पार्टी खुद फल देती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.