Move to Jagran APP

अरुणाचल प्रदेश में राजगढ़ का सैनिक शहीद

जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ के धार पजेरा गांव का 22 वर्षीय अंचित शर्मा अरुणाचल प्रदेश में शहीद हो गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 07:22 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 07:22 PM (IST)
अरुणाचल प्रदेश में राजगढ़ का सैनिक शहीद
अरुणाचल प्रदेश में राजगढ़ का सैनिक शहीद

संवाद सूत्र, राजगढ़ : जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ के धार पजेरा गांव का 22 वर्षीय अंचित शर्मा अरुणाचल प्रदेश में एलएसी पर शहीद हो गया। 21 डोगरा यूनिट के जवान एलएसी पर माजा पोस्ट से जिलेमा पोस्ट की तरफ जा रहे थे। इस दौरान ऑपरेशन में सिपाही अंचित शर्मा शहीद हो गया। घटना मंगलवार सायं पौने छह बजे की है। स्वजनों को मंगलवार रात बेटे के शहीद होने की सूचना मिली। इसके बाद क्षेत्र में शोक का माहौल हो गया। शहीद अंचित कुमार के ताया सुदेश शर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह उनकी सैन्य अधिकारी से फोन पर बात हुई।

loksabha election banner

सैनिक वेलफेयर बोर्ड सिरमौर के उपनिदेशक सेवानिवृत्त मेजर दीपक धवन ने बताया कि अंचित शर्मा के शहीद होने की अधिकारिक सूचना मिल गई है। अंचित शर्मा का पिता राजेश शर्मा, माता सुनीता शर्मा, 20 वर्षीय बहन नितिका शर्मा व दादा-दादी हैं। शहीद की पार्थिव देह 27 नवंबर तक डिब्रूगढ़ पहुंचेगी। इसके बाद पार्थिव देह को हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ लाया जाएगा। यहां से पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंचेगी।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, जिलाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह, पच्छाद कांग्रेस अध्यक्ष बेली राम शर्मा, पूर्व अध्यक्ष रणजीत, देवेंद्र शास्त्री, दुर्गा सिंह, सिरमौर सिंह, प्रदेश कांग्रेस सदस्य जयप्रकाश चौहान, जिला परिषद सिरमौर की उपाध्यक्ष परीक्षा चौहान, सदस्य शकुंतला प्रकाश, पूनम, बीडीसी अध्यक्ष ऊषा तोमर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश आर्य, विक्रम ठाकुर व प्रेम चंद आदि ने अंचित शर्मा के शहीद होने पर शोक प्रकट किया है।

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने जताया शोक

राज्य ब्यूरो, शिमला : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अंचित शर्मा की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने कहा कि अंचित शर्मा ने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है। देश व प्रदेश उनके बलिदान के लिए हमेशा ऋणि रहेगा। मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में कहा कि अंचित शर्मा ने मुठभेड़ के दौरान अदम्य साहस व कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत किया है। अंचित शर्मा सच्चा योद्धा था। राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने भगवान से दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.