नाहन मे होटल की छत से कूदा युवक, पीजीआइ में मौत
नाहन में होटल की छत से एक युवक ने छलांग लगा दी, गंभीर रूप से घायल होने के कारण युवक की मौत हो गई।
By BabitaEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 10:53 AM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 10:53 AM (IST)
नाहन, जेएनएन। रविवार देर रात को करीब 10 बजे नाहन के एक नामी होटल की छत से एक युवक ने छलांग लगा दी। होटल की छत से कूदने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी गंभीर हालत में डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया। जहां पर उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
पीजीआइ चंडीगढ़ में युवक ने दम तोड़ दिया। फिर परिजन उसे वापस नाहन मेडिकल कॉलेज ले आए। जहां पर आज उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। उसके बाद दोपहर को शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेड क्वार्टर बबीता राणा ने बताया कि युवक ने होटल से कूदकर क्यों आत्महत्या की इसकी छानबीन की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें