दीपावली पर मिलेगी 600 ग्राम चीनी
दीपावली के उपलक्ष्य पर प्रदेश के लोगों को डिपो से 600 ग्राम चीनी प्रति व्
जागरण संवाददाता, नाहन : दीपावली के उपलक्ष्य पर प्रदेश के लोगों को डिपो से 600 ग्राम चीनी प्रति व्यक्ति उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त नवंबर से तीन की बजाय चार किलो दालें भी मिलेंगी। इस जानकारी प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने नाहन में सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के अधिकारियों द्वारा उनके सम्मान में आयोजित एक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि दी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी तक केवल तीन किलो दालें ही उपभोक्ताओं को मिलती थी। नवंबर से चना दाल दो किलो मिलेगी। इसके अतिरिक्त मल्का दाल और उड़द दाल एक-एक किलो मिलेगी। सिविल सप्लाई के माध्यम से अस्पतालों में पुन: दवा उपलब्ध करवाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएगें। कर्मचारी सरकार की रीढ़ माने जाते हैं जिनके माध्यम से सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों का संचालन मैदानी स्तर तक किया जाता है। उन्होंने सिविल सप्लाई के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि आवश्यक वस्तुएं दूरदराज क्षेत्रों में जरूर भेजें। इस संबंध में लोगों की कोई शिकायत अथवा समस्या हो तो उसका निवारण तत्काल करें। कर्मचारियों की पेंशन व अन्य माग पर कहा कि उनकी माग को प्रदेश सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम संजीव दत्ता ने उपाध्यक्ष को निगम के स्टाफ की ओर से सम्मानित किया। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक मिलाप चंद शाडिल ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया।