युवा कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री रामलाल की स्मृति में लगाए 11 हजार पौधे
पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल की पुण्यतिथि पर जुब्बल-नावर-कोटखाई में पौधारोपण किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 03:56 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 03:56 PM (IST)
जागरण संवाददाता, शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल की पुण्यतिथि पर जुब्बल-नावर-कोटखाई में युवा कांग्रेस द्वारा सभी 58 पंचायतों, नगर पंचायतों व तहसील मुख्यालयों में पौधारोपण किया गया। जुब्बल, नावर व कोटखाई युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सेहटा, कपिल ठाकुर और अर्पित राठौर ने कहा कि इस दौरान 11 हजार पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल की पुण्यतिथि पर पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। इस दौरान देवदार व अन्य प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें