Move to Jagran APP

राजनीति में आगे नहीं आने दी जा रही महिलाएं : इंदु गोस्वामी

भाजपा महिला मोर्चा से त्यागपत्र देने वाली नेत्री इंदु गोस्वामी का दो टुक शब्दों में कहना है कि संगठन मेरा-तेरा करने लग गया था।

By Edited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 08:01 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jul 2019 11:21 AM (IST)
राजनीति में आगे नहीं आने दी जा रही महिलाएं : इंदु गोस्वामी
राजनीति में आगे नहीं आने दी जा रही महिलाएं : इंदु गोस्वामी

शिमला, राज्य ब्यूरो। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पद से त्यागपत्र देने वाली इंदु गोस्वामी ने कहा कि संगठन मेरा-तेरा करने लग गया था। पार्टी में ऐसा नहीं होना चाहिए। मैं भाजपा कार्यकर्ता थी और रहूंगी। इसमें किसी को कोई शंका नहीं होनी चाहिए। हिमाचल की राजनीति में पहले ही महिलाएं कम हैं। लेकिन उन महिलाओं को राजनीति में आगे नहीं आने दिया जा रहा है। बकौल इंदु, अवसर देना तो दूर है, सहयोग देने के बजाए षड्यंत्र रचा जाता है। मैं इस पूरे मामले पर शिमला आकर स्थिति साफ करूंगी। सरकार व संगठन के समक्ष कई बार बात रख चुकीं इंदु को लगता है कि पार्टी का दायित्व है कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चले। मंत्री सहयोग करने को तैयार नहीं हैं।

loksabha election banner

इस कारण लोगों की समस्याओं का समाधान करना किसी भी महिला के लिए संभव नहीं है। करीब 32 साल से समाजसेवा का ध्येय लेकर चलीं इंदु गोस्वामी के लिए विधायक बनना मंजिल नहीं है। शाह व नड्डा के जवाब का इंतजार इंदु गोस्वामी के इस्तीफे के बाद संगठन बड़े सवालों में घिर गया है। अंगुलियां उठ रही हैं कि संगठन पसंद के लोगों को लेकर एकतरफा चला रहा है। पालमपुर में दूसरे गुटों के कहने पर हो रहे कामकाज भी इंदु के इस्तीफे का एक कारण हो सकता है। प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती व संगठन मंत्री पवन राणा भी इंदु गोस्वामी के निशाने पर आ सकते हैं। इंदु गोस्वामी फिलहाल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का जवाब आने का इंतजार कर रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.