Move to Jagran APP

धोखाधड़ी मामले में महिला आढ़ती गिरफ्तार

सेब की कमाई के पैसे डकारने वालों में महिला भी शामिल है। स्टेट सीआइडी की एसआइटी ने बागवानों के लाखों रूपये हड़पने के आरोप में बुधवार को दीक्षा नामक आढ़ती को गिरफ्तार किया है। वह दीक्षा फ्रूट कंपनी पराला चलाती है और ऊपरी शिमला की रहने वाली है। उनके पिता और भाई को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वे अभी न्यायिक हिरासत में जेल में हैं। आरोपित को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा। वहां सीआइडी इसका रिमांड मांगेंगी। उधर धोखाधड़ी के ही एक केस में दिल्ली के आढ़ती भगवान दास से शिमला में पूछताछ चल रही रही है। उसे भी गिरफ्तार किया जा सकता है। वह दो केसों में आरोपित हैं। एक केस 7 से 9 करोड़ की लूट से संबंधित है। कुछ दिन पहले ही 11 बागवानों ने 40 लाख हड़पने के आरोप लगाए थे। आरोपित सात कंपनियों में से दीक्षा फ्रूट कंपनी भी एक हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Jul 2019 08:47 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jul 2019 08:47 PM (IST)
धोखाधड़ी मामले में महिला आढ़ती गिरफ्तार
धोखाधड़ी मामले में महिला आढ़ती गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो, शिमला : सेब की कमाई के पैसे डकारने वालों में महिला भी शामिल है। स्टेट सीआइडी की एसआइटी ने बागवानों के लाखों रुपये हड़पने के आरोप में बुधवार को दीक्षा नामक आढ़ती को गिरफ्तार किया है। वह दीक्षा फ्रूट कंपनी पराला में चलाती है और ऊपरी शिमला की रहने वाली है। उसके पिता और भाई को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है जो न्यायिक हिरासत में हैं।

loksabha election banner

आरोपित महिला आढ़ती को सीआइडी वीरवार को अदालत में पेश करेगी। वहां सीआइडी इसका रिमांड मांगेगी। उधर, धोखाधड़ी के ही एक केस में दिल्ली के आढ़ती भगवान दास से शिमला में पूछताछ की गई। उसे भी गिरफ्तार किया जा सकता है। वह दो केसों में आरोपित है। एक केस सात से नौ करोड़ की धोखाधड़ी से संबंधित है। कुछ दिन पहले ही 11 बागवानों ने 40 लाख रुपये हड़पने के आरोप लगाए थे। आरोपित सात कंपनियों में से दीक्षा फ्रूट कंपनी भी एक हैं। अन्य कंपनियों एग्रीफ्रेश फ्रूट सेंटर गुम्मा, सांजटा फ्रूट कंपनी जुब्बल, ज्योति फ्रूट कंपनी रोहड़ू, चौहान ब्रदर्स परवाणु, मेहता फ्रूट कंपनी परवाणू व जनदेव फ्रूट कंपनी पराला पर भी जल्द शिकंजा कस सकता है। सीआइडी के पास आढ़तियों के खिलाफ लगातार शिकायतें आ रही हैं। प्रभावितों को उम्मीद है कि अब सीआइडी कड़ी कार्रवाई करेगी।

दीक्षा को गिरफ्तार किया गया है। उसकी कंपनी ने करीब 60 लाख की धोखाधड़ी की है। वह कई मामलों में संलिप्त है। बागवानों की ओर से लगातार शिकायतें आ रही हैं। आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा। सुबूतों के आधार पर गिरफ्तारी होगी।

वीरेंद्र कालिया, एएसपी, सीआइडी क्राइम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.