17 मकानों को नुकसान 123 सड़कें बंद
प्रदेश में वर्षा व भूस्खलन के कारण 17 मकानों को नुकसान पहुंचा है और
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश में वर्षा व भूस्खलन के कारण 17 मकानों को नुकसान पहुंचा है और 123 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। शिमला में 64, मंडी में 35 सड़कों पर यातायात ठप है। सोलन में छह मकानों, शिमला में पांच और अन्य स्थानों पर एक व दो मकानों को नुकसान पहुंचा है। नौ पशुशालाओं को भी नुकसान हुआ है।
शनिवार को शिमला के बाघी में 3.5 मिलीमीटर, मंडी के बैजनाथ में तीन और हमीरपुर में एक मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग की ओर ेसे जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 26 व 27 सितंबर को प्रदेश में एक दो स्थानों पर वर्षा की संभावना है। 28 व 29 सितंबर को भारी बारिश व आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश में कहां कितना तापमान
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
शिमला,15.2,23.3
सुंदरनगर,18.7,31.2
भुंतर,17.0,31.2
कल्पा,9.4,22.2
धर्मशाला,18.0,27.8
ऊना,22.6,34.6
नाहन,21.8,27.8
केलंग,7.2,21.2
सोलन,17.4,30.0