Move to Jagran APP

सितंबर में बारिश का सितम

कुछ दिन के अंतराल के बाद मानसून ने फिर जोर पकड़ लिया है। सितंबर क

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 10:15 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 10:15 PM (IST)
सितंबर में बारिश का सितम
सितंबर में बारिश का सितम

जागरण संवाददाता, शिमला : कुछ दिन के अंतराल के बाद मानसून ने फिर जोर पकड़ लिया है। सितंबर की यह बारिश लोगों पर सितम ढा रही है। दो दिन से जारी रिकॉर्ड बारिश से अब ठंड भी बढ़ने लगी है। राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 6 से 7 डिग्री कम हुआ है जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम चल रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। बारिश का यह क्रम रविवार देर रात्रि तक लगातार जारी रहा। रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक बारिश बिलासपुर जिले के नयनादेवी में 178 मिलीमीटर व सबसे कम बारिश सोलन जिले के कंडाघाट 57 मिलीमीटर दर्ज की गई।

loksabha election banner

----------------

कहां कितनी हुई बारिश

श्रीनयनादेवी,178

सरकाघाट,137

मनाली,127

धर्मशाला,125

ऊना,124

जोगिंद्रनगर,115

सुजानपुर टीहरा,112

कसौली,105

नादौन,104

गगल,97

धर्मपुर,82

कोटखाई,60

कंडाघाट,57

(बारिश मिलीमीटर में)

-----------

कहां कितना रहा तापमान

स्थान, न्यूनतम,अधिकतम

शिमला,13.0,15.9

सुंदरनगर,17.0,21.9

भुंतर,15.0,20.0

कल्पा,9.0,11.2

धर्मशाला,16.2,23.0

ऊना,19.2,24.8

मंडी,14.2,25.2

नाहन,14.7,26.3

केलंग,0.1,3.2

सोलन,17.0,20.5

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.