धूप खिलने से मिली राहत
प्रदेश में लगातार धूप के खीलने से ठंड से कुछ राहत मिली है। प्रदेश में केलांग और ऊपरी क्षेत्रों को छोड़ बाकी हिस्सों में न्यनूतम तामपान के साथ अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की वृद्धि हुई है। सर्दियों में धूप के खीलने से गर्मी का अहयसास करवा दिया। सम विभाग ने शनिवार को पश्चिमी
राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल में लगातार धूप खिलने के कारण ठंड से कुछ राहत मिली है। प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों को छोड़ बाकी हिस्सों में न्यनूतम तामपान के साथ अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। शुक्रवार को भी दिनभर धूप खिली रही, लगातार तेज धूप ने गर्मी का एहसास करवा दिया। पिछले दिनों हुई बारिश व बर्फबारी के कारण प्रदेश में अब भी 76 सड़कों पर यातायात थमा हुआ है।
मौसम विभाग ने शनिवार को पश्चिमी हवाओें के सक्रिय होने से ऊंचे क्षत्रों में एक दो स्थानों पर बर्फबारी और कुछ मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। रविवार 26 जनवरी को मौसम के साफ रहने के बाद 27 से पश्चिमी हवाएं फिर सक्रिय होंगी। इससे मौसम के तेवर कड़े रहेंगे और 28 व 29 जनवरी को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी होगी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना बनी हुई है।
शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान जिला सोलन में 23.2 डिग्री दर्ज किया गया। शिमला में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री जबकि सोलन में 1.8 डिग्री दर्ज किया गया है। प्रदेश में अभी भी 76 सड़कें बंद हैं और इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। केलंग में न्यनूतम तापमान -15.0 और अधिकतम तापमान -4.8 डिग्री दर्ज किया गया।
---------------------
प्रदेश में तापमान
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
केलंग,-15.0,-4.8
कल्पा,-5.2,0.2
मनाली,-3.6,13.0
कुफरी,-1.8,8.2
डलहौजी,0.8,11.6
शिमला,4.5,14.0
सोलन,1.8,23.0
कांगड़ा,2.8,20.8