विशेष चंद बने शिक्षक महासंघ के जिला अध्यक्ष
हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के संघ जिला चौपाल एवं खंड नेरवा की बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया।
संवाद सूत्र, नेरवा : हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के संघ जिला चौपाल एवं खंड नेरवा की बैठक सरस्वती विद्या मंदिर नेरवा में हुई। इस मौके पर पूर्व खंड चौपाल के अध्यक्ष केवल राम कांटा ने कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। बैठक में महासंघ के प्रांत अध्यक्ष तीर्थानंद की देखरेख में कार्यकारिणी का गठन कर विशेष चंद को जिलाध्यक्ष, जयपाल चौहान को जिला मंत्री नियुक्त किया गया। बलवीर शर्मा को उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश को कोषाध्यक्ष, यूथ कार्यकारिणी में हुकम सिंह, बलवंत, प्रेम ओक्टा, बालक राम का चयन किया गया। प्रदीप चौहान को नेरवा खंड का अध्यक्ष तथा राकेश शर्मा को सचिव, कंवर सिंह को कोषाध्यक्ष एवं मोहन ओक्टा को उपाध्यक्ष चुना गया। पूर्व अध्यक्ष केवल कांटा एवं प्रीतम शर्मा को राज्य कार्यकारिणी में शामिल किया गया। हैप्पी अध्यक्ष और सौरव बने सचिव
संवाद सूत्र, नेरवा : एसएफआइ की नेरवा इकाई ने 15 सदस्यीय कमेटी का गठन कर हैप्पी को अध्यक्ष और सौरव को सचिव चुना। सम्मेलन में शिमला जिला सह सचिव निखिल रोल्टा व नेरवा इकाई के पूर्व अध्यक्ष नितिन ठाकुर मौजूद रहे। निखिल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को शिक्षा पर बड़ा खतरा बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा का निजीकरण, व्यापारीकरण और सांप्रदायिकरण तेजी से बढ़ेगा व शिक्षा का अधिकार मौलिक अधिकार न रहकर केवल व्यापार की वस्तु बनकर रह जाएगी। निखिल ने कहा कि जबसे प्रदेश में भाजपा सरकार सत्ता में आई है तब से छात्रों के मौलिक अधिकारों के हनन की कोशिश की जा रही है। महाविद्यालयों में प्राध्यापकों के पद रिक्त पड़े हुए हैं। लगातार फीस में बढ़ोतरी हो रही है। पीटीए फीस के नाम पर नाजायज वसूली हो रही है।