Move to Jagran APP

सीयू पर भाजपा शुरू से कर रही राजनीति : वीरभद्र सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि असल में भाजपा शुरू से ही कें

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Nov 2020 07:08 PM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2020 07:08 PM (IST)
सीयू पर भाजपा शुरू से कर रही राजनीति : वीरभद्र सिंह
सीयू पर भाजपा शुरू से कर रही राजनीति : वीरभद्र सिंह

जागरण संवाददाता, शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि असल में भाजपा शुरू से ही केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) के मामले पर राजनीति करती आई है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने 2007 में इस विश्वविद्यालय के निर्माण को लेकर कार्ययोजना को अंतिम रूप दे दिया था। केंद्र में सरकार के बदलते ही इसे एनडीए सरकार ने लंबित कर दिया था। उन्होंने कहा कि जब वह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे उस समय केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण की औपचारिकताएं पूरी कर दी थी। इसका मुख्य भाग धर्मशाला में प्रस्तावित था। उन्होंने स्वयं इसके निर्माण स्थल का भी दौरा कर उपयुक्त स्थलों का चयन तक किया था।

loksabha election banner

वीरभद्र सिंह ने कहा कि अब जबकि केंद्र में भी भाजपा की सरकार है। राज्य में भी भाजपा की सरकार है तो क्यों निर्माण लटका है। डबल इंजन का दावा करने वाली भाजपा सरकार की पूरी पोल खुल चुकी है। दोनों में तालमेल की भारी कमी नजर आती है। उन्होंने कहा कि कोई रोटी को चोची बोले या कुछ और पर प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।

------

भाजपा नेताओं की खींचतान से लटका काम : राठौर

जागरण संवाददाता, शिमला : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश की वित्तीय स्थिति सुधारने में पूरी तरह असफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। राठौर ने कहा कि भाजपा नेताओं की आपसी खींचतान के कारण केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण आज दिन तक लटका है। एक तरफ प्रदेश सरकार की वित्तीय स्थिति बदत्तर होती जा रही है तो दूसरी तरफ सरकार अपने मंत्रियों की सुख-सुविधा के लिए महंगी कारें खरीद रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि प्रदेश में विकास के नाम पर सरकार जो कर्ज लिए जा रही है वास्तव में यह सब वह अपनी सुविधा पर खर्च कर रही है।

राठौर ने कहा है कि डबल इंजन के साथ प्रदेश के विकास का दावा करने वाली जयराम सरकार की पूरी पोल खुल गई है। प्रदेश सरकार को केंद्र से कोई भी विशेष मदद नहीं मिली है। किसी भी केंद्रीय योजना का कोई भी लाभ प्रदेश के लोगों को नहीं मिल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.