Move to Jagran APP

दिल्ली चुनाव में प्रचार के लिए नहीं जाएंगे वीरभद्र व सुजान सिंह

दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए हिमाचल कांग्रेस के सभी विधायक 25 तारिक से दिल्ली जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री और अर्की से विधायक वीरभद्र सिंह और फतेहपुर से विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री सुजान सिंह पठानिया प्रचार में शामिल नहीं होंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को जो सूची भेजी है उसमें इन दोनों का नाम शामिल नहीं किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 10:44 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 06:17 AM (IST)
दिल्ली चुनाव में प्रचार के लिए नहीं जाएंगे वीरभद्र व सुजान सिंह
दिल्ली चुनाव में प्रचार के लिए नहीं जाएंगे वीरभद्र व सुजान सिंह

जागरण संवाददाता, शिमला : दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए हिमाचल कांग्रेस के सभी विधायक 25 जनवरी को जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री एवं अर्की से विधायक वीरभद्र सिंह और फतेहपुर से विधायक सुजान सिंह पठानिया प्रचार में शामिल नहीं होंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को जो सूची भेजी है उसमें इन दोनों का नाम शामिल नहीं किया गया है।

loksabha election banner

स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण इन नेताओं का नाम सूची से बाहर किया गया है। दिल्ली में हिमाचल के करीब 10 लाख लोग रहते हैं। नई दिल्ली, करोल बाग, दिल्ली कैंट, पटेल नगर, राजौरी गार्डन, हरिनगर, तिलक नगर, जनकपुरी और विकास पुरी विधानसभा क्षेत्रों में हिमाचल के लोगों की सबसे ज्यादा आबादी है। प्रदेश के हर जिला से संबंध रखने वाले लोग दिल्ली में रहते हैं। इसके लिए कांग्रेस ने विधायकों साथ क्षेत्रीय नेताओं को भी प्रचार के लिए दिल्ली भेजने का फैसला लिया है। कांग्रेस के विधायक रामलाल ठाकुर को दिल्ली विधानसभा चुनाव में दो जिलों का प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने नौ विधायकों की ड्यूटियां पहले ही दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए लगा दी थीं। अब पीसीसी की तरफ से भी विधायकों की सूची अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेजी गई है। पंजाब सरकार और संगठन में सामंजस्य बनाने के लिए डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक और पंजाब की प्रभारी आशा कुमारी को भी जिम्मा सौंपा गया है। कांग्रेस हाईकमान ने सरकार और संगठन के बीच समन्वय बनाने के लिए एक कमेटी बनाई है। इस कमेटी की कमान आशा कुमारी को दी है।

-------- कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में हिमाचल से कोई नेता नहीं

कांग्रेस ने भले ही विधायक रामलाल ठाकुर को नौ सीटों का प्रभारी बनाया है लेकिन पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में हिमाचल से कोई नेता नहीं हैं।

रजनी पाटिल से मिले रामलाल

नयनादेवी से विधायक रामलाल ठाकुर ने बुधवार को दिल्ली में हिमाचल काग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात की। पार्टी मुख्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान कई संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रदेश काग्रेस की कार्यकारणी के गठन से पहले हुई इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में खासी चर्चा है। सूत्र बताते हैं कि वीरवार को दोबारा मुलाकात होगी। रामलाल ठाकुर इन दिनों दिल्ली में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.