महिलाओं को दिया जा रहा मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण
संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : रामपुर के समीप दत्तनगर में क्षेत्र की महिलाओं को इन दिनों मशरू
संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : रामपुर के समीप दत्तनगर में क्षेत्र की महिलाओं को इन दिनों मशरूम उत्पादन करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मशरूम उत्पादन से महिलाओं को अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए सहायता प्रदान हो सकती है। महिलाओं के लिए यह स्वरोजगार का सबसे अच्छा साधन है। मशरूम उत्पादन के लिए प्रेरित करने के लिए दत्तनगर उद्यान विभाग द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिलाएं यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करके अपने घरों में इसे उगा कर आर्थिकी को मजबूत कर सकती हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय सचिव कल्पना गौतम ने कहा कि महिलाओं को बैंकों से मिलने वाली आर्थिक सहायता के सहयोग से अपना कार्य स्वयं शुरू कर सकती है। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं को आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है। महिलाओं को अपना घर चलाने के लिए कोई दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसके लिए उन्हे स्वयं आर्थिकी के लिए कार्य करना चाहिए। गौतम ने बताया कि आज महिलाएं अपनी आर्थिकी से अपने घर की जरूरतों को ही नहीं बल्कि अन्य जरूरतें भी पूरी कर सकती हैं।