Move to Jagran APP

सेब सीजन के लिए 210 पुलिस जवान आज संभालेंगे ड्यूटी, ट्रैफिक प्लान बदलेगा

जिला शिमला में सेब सीजन शुरू हो गया है। शिमला पुलिस ने सेब सीजन के लिए टै्रफिक प्लान में बदलाव किया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jul 2022 11:30 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jul 2022 11:30 PM (IST)
सेब सीजन के लिए 210 पुलिस जवान आज संभालेंगे ड्यूटी, ट्रैफिक प्लान बदलेगा
सेब सीजन के लिए 210 पुलिस जवान आज संभालेंगे ड्यूटी, ट्रैफिक प्लान बदलेगा

जागरण संवाददाता, शिमला : जिला शिमला में सेब सीजन शुरू हो गया है। शिमला पुलिस ने सेब सीजन के लिए अतिरिक्त पुलिस जवानों की ड्यूटी लगा दी है। शुक्रवार को 210 पुलिस जवान अपनी ड्यूटी संभालेंगे। पुलिस कई जगह नाके भी लगाएगी। शुक्रवार को शिमला शहर के ट्रैफिक प्लान में कुछ बदलाव होगा। हालांकि इससे बसों की मूवमेंट में कोई बदलाव नहीं होगा। पिकअप और ट्रकों के लिए नई व्यवस्था होगी। सेब सीजन के दौरान ट्रैफिक जाम की समस्या न हो, इसलिए नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।

loksabha election banner

जिला प्रशासन ने सेब सीजन के लिए ठियोग के फागू में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है जो शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। सेब ढुलाई के लिए आने वाले ट्रकों का पूरा रिकार्ड कंट्रोल रूम में रखा जाएगा। चालक के आधार कार्ड से लेकर वह सेब की कितनी पेटियां लेकर गया, यह सारा रिकार्ड रखा जाएगा। शिमला शहर से सेब के ट्रकों का प्रवेश बंद रहेगा

सेब सीजन के दौरान शिमला शहर से सेब के ट्रकों का प्रवेश बंद किया जाएगा। ढली से टूटीकंडी बाईपास तक रात को भी सेब लेकर आने वाले ट्रकों की एंट्री नहीं होगी। इसे प्रतिबंधित कर दिया गया है। टूटीकंडी बाईपास और ढली दोनों जगह पुलिस के नाके लगेंगे। यहां से यदि कोई ट्रक आता भी है तो उसे वापस भेज दिया जाएगा। हालांकि रात के समय शहर के कारोबारियों का सामान लेकर आने वाले ट्रकों की आवाजाही में कोई बदलाव नहीं होगा। सेब लेकर आने वाले ट्रक नहीं चलेंगे। शोघी से सभी ट्रकों को वाया बड़ागांव, मैहली होते हुए ढली भेजा जाएगा। पिकअप जीप के लिए यह होगी व्यवस्था

ऊपरी शिमला से सेब लेकर आने वाली पिकअप जीप ठियोग, कुफरी से सीधे ढली व भट्टाकुफर फल मंडी पहुंचेंगी। मंडी में माल उतारने के बाद खाली पिकअप जीप को ढली से वाया छराबड़ा वापस जाने की अनुमति नहीं होगी। इन वाहनों को ढली से मशोबरा गलू भेखल्टी होते हुए ठियोग भेजा जाएगा। दिन के समय सेब नहीं ढो पाएंगे ट्राले

सेब सीजन के लिए अन्य राज्य जाने वाले बड़े ट्राले दिन के समय नहीं चलेंगे। ठियोग से शोघी तक इनकी सुबह आठ से रात आठ बजे तक एंट्री बंद रहेगी। बड़े ट्रालों की वजह से यातायात जाम होता है। इसलिए प्रशासन ने निर्णय लिया है कि रात के समय ही इन्हें आने जाने की अनुमति दी जाएगी। रात के समय सड़क पर गाड़ियां कम होती हैं। इसलिए उस दौरान यातायात जाम लगने की संभावना कम है। पिछली बार बीच में बदलना पड़ा था ट्रैफिक प्लान

पिछली बार सेब सीजन के दौरान पुलिस को बीच में ही ट्रैफिक प्लान बदलना पड़ा था। पुलिस ने रात के समय शहर से वाहनों को आने की छूट दी थी लेकिन इससे कई बार यातायात जाम लग गया था। इस कारण सुबह लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसलिए पुलिस इस बार पहले ही सख्त हो गई है। सेब सीजन के लिए ट्रैफिक प्लान में कुछ बदलाव किया गया है। पुलिस के अतिरिक्त जवान शुक्रवार से ड्यूटी संभाल लेंगे।

-मंगत राम, डीएसपी ट्रैफिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.