Move to Jagran APP

गुटों में बंटा महासंघ तीन जगह मनाएगा स्थापना दिवस

सरकार समर्थक तीन धड़ों में बंटा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ 20 नवंबर को स्थापना दिवस भी तीन अलग- अलग जगहों पर मनाएगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 07:29 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 07:29 PM (IST)
गुटों में बंटा महासंघ तीन जगह मनाएगा स्थापना दिवस
गुटों में बंटा महासंघ तीन जगह मनाएगा स्थापना दिवस

राज्य ब्यूरो, शिमला : सरकार समर्थक तीन धड़ों में बंटा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ 20 नवंबर को स्थापना दिवस भी अलग जगहों पर मनाएगा। एनआर ठाकुर गुट के करीब 400 कर्मचारी नेता हमीरपुर के भोटा में जुटकर रणनीति तैयार करेंगे। वह आंदोलन की रूपरेखा भी बनाएंगे। यह गुट मौजूदा सरकार के संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक न बुलाए जाने से खफा है। वहीं विनोद गुट शिमला में जुटेगा। तीसरा धड़ा शिक्षा विभाग से ताल्लुक रखने वाले अश्वनी ठाकुर का है। यह गुट शनिवार को तय करेगा कि स्थापना दिवस कांगड़ा में मनाना है या शिमला में। वहीं चौथा धड़ा एसएस जोगटा का है। उन्हें पूर्व कांग्रेस सरकार से मान्यता मिली थी, लेकिन अब वह सेवानिवृत हो गए हैं। हालांकि अभी भी वह अपने आपको महासंघ के असली नेता कहते हैं। ऐसा दूसरी बार ऐसा होगा कि महासंघ के नेता अपने ढंग से स्थापना दिवस मनाएंगे। इसकी वजह यह भी कि पौने दो वर्ष में सरकार ने किसी गुट को मान्यता नहीं दी है।

loksabha election banner

------------------

महासंघ का 53वां स्थापना दिवस शिमला के कालीबाड़ी हॉल में सुबह 11 बजे मनाया जाएगा। इसमें सभी संघों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। महासंघ के पूर्व कर्मचारी नेताओं को उनके संघर्ष और बलिदान को याद कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। महासंघ की नींव 20 नवंबर 1966 को अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ ने नाहन में रखी थी।

-विनोद कुमार, महासंघ, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (विनोद गुट) -----------

सरकार किसी भी गुट के साथ जेसीसी नहीं कर रही है। इससे कर्मचारियों के सब्र का बांध टूट रहा है। स्थापना दिवस के मौके पर भोटा में राज्य पदाधिकारियों से लेकर ब्लॉक स्तर के कर्मचारी नेता जुटेंगे और संघर्ष की रणनीति तय करेंगे। ढाई लाख कर्मचारियों की आवाज को दबाना आसान नहीं होगा। सरकार किसी भी धड़े के साथ वार्ता कर कर्मचारियों की समस्याएं हल करे।

एनआर ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, (एनआर गुट)

--------

महासंघ की शनिवार को शिमला में बैठक होगी। इसमें फैसला होगा कि स्थापना दिवस कांगड़ा या शिमला में मनाया जाएगा। कांगड़ा में होने की संभावना ज्यादा है। कर्मचारी किसके साथ हैं, यह बात सरकार को अच्छी तरह से पता है।

अश्वनी ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, (अश्वनी गुट)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.