Move to Jagran APP

रेड जोन से आने वालों को होना होगा क्वारंटाइन

राज्य ब्यूरो शिमला रेड जोन से आने वालों को क्वारंटाइन में रहना होगा। प्रदेश में पर्यटन क्ष्

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 04:46 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 04:46 PM (IST)
रेड जोन से आने वालों को होना होगा क्वारंटाइन
रेड जोन से आने वालों को होना होगा क्वारंटाइन

राज्य ब्यूरो, शिमला : रेड जोन से आने वालों को क्वारंटाइन में रहना होगा। प्रदेश में पर्यटन क्षेत्रों को खोलने के बाद मुख्य सचिव अनिल खाची ने यह निर्देश जारी किया। प्रदेश के सभी उपायुक्तों को इसका पालन करवाने के लिए कहा। देश के 13 ऐसे स्थान हैं जो रेड जोन में शामिल हैं। कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए इस तरह के निर्देशों को जारी किया गया है। रेड जोन में उन शहरों को शामिल किया गया है जहां पर बहुत अधिक मामले हैं। इनमें दिल्ली एनसीआर, महाराष्ट्र और गुजरात आदि के कई जिले शामिल हैं। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटाइन के लिए जो नियम निर्धारित किए हैं उनके अनुसार क्वारंटाइन किया जाएगा। जिन लोगों को बुखार और फ्लू जैसे लक्षण होंगे और बाहरी राज्यों से आ रहे हैं उन्हें क्वारंटाइन में रहना होगा। मुख्य सचिव ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकना भी है और विकास को रफ्तार भी देनी है। इस दिशा में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.