हेमचंद कंवर को कार्यालय सचिव चुना
भाजपा मंडल ठियोग की कार्यकारिणी की बैठक मंडल अध्यक्ष दुनीचंद कश्यप की अध्यक्षता में हुई।
संवाद सूत्र, ठियोग : भाजपा मंडल ठियोग कार्यकारिणी की बैठक ठियोग विश्रामगृह में मंडल अध्यक्ष दुनीचंद कश्यप की अध्यक्षता में हुई। इसमें केंद्र सरकार के बजट व अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट के गठन का स्वागत किया गया। मंडल ने प्रदेश को वित्त आयोग की ग्रांट बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया गया।
बैठक में मंडल अध्यक्ष दुनीचंद ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। इसमें हेमचंद कंवर को कार्यालय सचिव और प्रमोद मेहता को सोशल मीडिया का सह प्रभारी नियुक्त किया गया। शिमला संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक संगठन प्रभारी सुरेश शर्मा व जिला भाजपा अध्यक्ष अजय श्याम ने मंडल व जिला के पदाधिकारियों से केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की अपील की। इस दौरान फैसला लिया कि ठियोग के सभी 161 बूथों पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। मंडल की आगामी बैठक में विधानसभा क्षेत्र में ग्राम केंद्र प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी। पूर्व वनखंड अधिकारी भगतराम शर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश वर्मा, महामंत्री दयाराम शर्मा व कमलेश शर्मा, सचिव सतीश राठौर, रामकली, भूपेंद्र वर्मा, वेदप्रकाश, कोषाध्यक्ष रविकांत खाची, सोशल मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश शर्मा, रजत, सीमा कंवर, नरेश, चमन, सोहन लाल, विकास, संदीप, महेंद्र खाची, सुशीला शर्मा, अनिल, रामकृष्ण शांडिल मौजूद रहे।