काग्रेस के कार्यो की अनदेखी कर रही सरकार
संवाद सूत्र, ठियोग : काग्रेस मंडल की बैठक वीरवार को हुई। इसमें काग्रेस पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार
संवाद सूत्र, ठियोग : काग्रेस मंडल की बैठक वीरवार को हुई। इसमें काग्रेस पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि काग्रेस कार्यकाल में शुरू किए गए कायरें की उपेक्षा की जा रही है और यदि सरकार का भविष्य में भी यही रवैया रहा तो काग्रेस आदोलन के रास्ते पर चलने के लिए मजबूर हो जाएगी। बैठक में एआइसीसी सदस्य दीपक राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, मंडलाध्यक्ष ब्रह्मानन्द ने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यकाल में बढ़ती महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। केंद्र सरकार पर चार साल पूर्व युवाओं को प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरिया देने का वादा पूरा न कर पाने का आरोप लगाया। पेट्रोल और रसोई गैस के बढ़ते दामों से आम जनता बेहाल है। 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता केंद्र सरकार के समय को याद करते हुए भाजपा को सत्ता से जरूर बेदखल करेगी।
बैठक को पूर्व जिला प्रवक्ता बलविंद्र , राकेश प्रधान चिखड़, मंडल उपाध्यक्ष लोकेन्द्र चंदेल, अशोक ठाकुर, महिला काग्रेस की प्रदेश सचिव करुणा कंवर, पूर्व नप उपाध्यक्ष श्याम हेटा, वीरेन्द्र शर्मा, पार्षद विपिन वर्मा, सीआर शर्मा ने संबोधित किया। बैठक में शहरी सचिव अनिल, उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह, पूर्व समिति उपाध्यक्ष दिनेश चंदेल, पार्षद कमला, काशीराम सागटा, सत्या गाजटा, अमिता डोगरा, अशोक शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
---------------------
नए पदाधिकारियों की हुई ताजपोशी :
बैठक में मदन शर्मा को ठियोग कुमारसैन मंडल युवा अध्यक्ष, महिला काग्रेस अध्यक्ष ऊषा डोगरा व शहरी काग्रेस अध्यक्ष राघव जोशी को नियुक्त किया गया। काग्रेस के इन तीनों संगठनों के पुराने अध्यक्षों को हटाकर काग्रेस ने इन तीनों की नियुक्ति की है। मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।