15 से शुरू होगी किताबों के आवंटन की प्रक्रिया
शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए किताबों के आवंटन की प्रक्रिया 15 फर
जागरण संवाददाता, शिमला : शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए किताबों के आवंटन की प्रक्रिया 15 फरवरी से शुरू होगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने शेड्यूल तैयार कर दिया है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र पहली अप्रैल से शुरू होगा और इसी दिन बच्चों को किताबें मिल जाएंगी। शिक्षा विभाग अप्रैल से पहले ही स्कूलों में किताबें पहुंचा देगा। पहली से दसवीं कक्षा तक के करीब साढ़े पांच लाख छात्रों को किताबें मिलेंगी।
प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने किताबों को प्रिट करवाकर इन्हें स्कूल शिक्षा बोर्ड के डिपुओं में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने किताबों को बांटने के लिए भी डेडलाइन तय की है। सभी जिलों के उपनिदेशक, ब्लॉक ऐलिमेंटरी ऑफिसर व स्कूल के मुखिया की जिम्मेदारी तय की गई है। विभाग ने किताबों के लिए हेल्पलाइन नंबर 98168-22384 भी जारी किया है। विभाग ने किताबों के ऑर्डर नवंबर में ही स्कूलों से मंगवा लिए थे। इसके बाद किताबों को छापने का ऑर्डर दिया। यह जानकारी उच्चतर शिक्षा निदेशक शुभकर्ण सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि किताबों की छपाई में क्वालिटी का ध्यान रखा गया है।
कैसे मिलेंगी किताबें
किताबों के आवंटन के लिए क्लस्टर तय किए गए हैं। छपाई के बाद स्कूल शिक्षा बोर्ड इन किताबों को चयनित क्लस्टर को भेज दिया है। यहां से किताबें ले जाने का कार्य स्कूल को स्वयं करना होगा।
किस जिले में कब पहुंचेंगी किताबें
जिला,तिथि
बिलासपुर,15 से 19 फरवरी
चंबा,15 फरवरी से तीन मार्च
हमीरपुर,15 से 20 फरवरी
कांगड़ा,15 फरवरी से 10 मार्च
किन्नौर,15 से 17 फरवरी
कुल्लू,15 से 20 फरवरी
मंडी,15 फरवरी से 16 मार्च
शिमला,15 फरवरी से 12 मार्च
सिरमौर,15 फरवरी से 3 मार्च
सोलन,15 से 23 फरवरी
ऊना,15 से 22 फरवरी