Move to Jagran APP

हिमाचल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया शुरु, जानें कैसे व्यक्ति का सौंपा जाएगा नेतृत्व

हिमाचल में भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष चुनने की प्रक्रिया शुरु नये प्रदेशाध्यक्ष चुनने में तीन माह का समय लगेगा।

By Babita kashyapEdited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 09:04 AM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2019 09:04 AM (IST)
हिमाचल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया शुरु, जानें कैसे व्यक्ति का सौंपा जाएगा नेतृत्व

शिमला,  राज्य ब्यूरो। हिमाचल भाजपा में नया प्रदेशाध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तीन माह के भी प्रदेश को अध्यक्ष के तौर पर नया चेहरा मिलेगा। पार्टी मुख्यालय दीपकमल में प्रदेश पदाधिकारियों की में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कहना था कि ऐसे व्यक्ति को नेतृत्व प्राप्त होना चाहिए, जिसके हाथों में संगठन स्वस्थ बने। 

loksabha election banner

सतपाल सत्ती की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद एवं राष्ट्रीय सह-चुनाव अधिकारी विनोद सोनकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। विनोद सोनकर चाहते हैं कि चुनाव सर्वसहमति से करवाने का प्रयास किया जाए। सबसे अहम है कि चुनाव के लिए कम से कम आवेदन होने चाहिए। बैठक प्रदेश पदाधिकारियों सहित सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा जिला प्रभारी, भाजपा जिलाध्यक्ष तथा जिला चुनाव प्रभारी व सह प्रभारी उपस्थित रहे।

चुनाव कार्यक्रम घोषित

भाजपा संगठनात्मक चुनाव के लिए कार्यक्रम की भी घोषणा हुई, जिसमें 11 सितंबर से 30 सितबंर तक बूथ अध्यक्ष तथा बूथ समिति सदस्यों का चुनाव होगा। इसके बाद 11 से 31 अक्टूबर तक मंडल अध्यक्ष का चुनाव मंडल स्तर पर समितियों का गठन होगा। उसके बाद 11 नवंबर से 30 नवंबर तक जिला अध्यक्ष तथा प्रदेश परिषद सदस्यों का चुनाव होगा। अंतत: 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक प्रदेश अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का चुनाव होगा।

मानसून सत्र : सरवीण के बयान पर कांग्रेस को आपत्ति, सदन का माहौल गरमाया

 सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि

बैठक की शुरुआत में उपस्थित सदस्यों ने पूर्व विदेश मंत्री व भाजपा नेता सुषमा स्वराज जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि सुषमा स्वराज केवल भाजपा की नहीं इस देश की महान नेताओं में से एक थी। 

 हिमाचल की अन्य खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.