जगातखाना बैली ब्रिज की प्लेट हो रहीं खराब
रामपुर से निरमंड खंड की सात पंचायतों को जोड़ने वाले जगातखाना
संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : रामपुर से निरमंड खंड की सात पंचायतों को जोड़ने वाले जगातखाना बैली ब्रिज की हालत दिनप्रतिदिन खस्ता होती जा रही है। जंग लगने से इसकी प्लेट खराब हो रही हैं। लेकिन, लोक निर्माण विभाग निरमंड इसे ठीक करने की जहमत नहीं उठा रहा है। लोग अपनी जान जोखिम में डाल कर इस पुल से कामकाज के सिलसिले में शहर आ रहे हैं। इस पुल को दुरुस्त करने के लिए सात पंचायतों के प्रतिनिधि कई बार लोक निर्माण विभाग से गुहार लगा चुके हैं।
सतलुज नदी पर बना यह पुल व्यापारिक और आम तौर पर काफी महत्वपूर्ण है। रोजाना निरमंड खंड की सात पंचायतों से सैकड़ों लोग शहर की तरफ अपने कामकाज के सिलसिले में यहीं से आते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्लेट टूटती है तो कोई व्यक्ति नदी में भी गिर सकता है। लोगों ने विभाग और सरकार से इस पुल को जल्दी ठीक करने की मांग की है। लोगों का दावा है कि विधायक ने चुनाव के समय पुल को ठीक करने और ऊंचाई बढ़ाने का आश्वासन दिया था। 15 दिन के भीतर पुल को पूरी तरह से ठीक किया जाएगा। पुल मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। पुल की ऊंचाई को भी बढ़ाया जाएगा।
-राजेश शर्मा, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग, निरमंड। बनबीरपुर में 1.92 करोड़ से पुल का निर्माण कार्य शुरू
संवाद सहयोगी, बद्दी : औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की लोदीमाजरा पंचायत के गांव बनवीरपुर में भूमि पूजन के साथ पुल निर्माण कार्य शुरू हो गया है। बुधवार को विधायक परमजीत सिंह ने भूमि पूजन किया। इस पुल पर एक करोड़ 92 लाख की राशि खर्च की जाएगी। विधायक परमजीत ने कहा कि इस पुल के बनने से बरसात में नदी पार करने की समस्या हल हो जाएगी और कई गांवों को इसका फायदा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 50 साल में इस क्षेत्र को विकास के मामले में उपेक्षित रखा, यहां के नेताओं ने सिर्फ अपना व अपने चहेतों का विकास किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आशीर्वाद से इस पुल का काम शुरू हुआ है। इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान दर्शना देवी, उपप्रधान गुरचरन, कश्मीरी लाल ठाकुर, अमरचंद, लछु राम नंबरदार, धर्मपाल, छज्जू राम आदि मौजूद रहे।