Move to Jagran APP

Himachal Weather Update: इन जिलों में घने कोहरे के साथ पड़ेगी कड़ाके की ठंड, यलो अलर्ट जारी

Himachal Weather Updateमौसम विभाग ने हिमाचल के पांच जिलों में घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड होने की चेतावनी दी है जिसके चलते वहां यलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Fri, 27 Dec 2019 08:58 AM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2019 08:58 AM (IST)
Himachal Weather Update: इन जिलों में घने कोहरे के साथ पड़ेगी कड़ाके की ठंड, यलो अलर्ट जारी
Himachal Weather Update: इन जिलों में घने कोहरे के साथ पड़ेगी कड़ाके की ठंड, यलो अलर्ट जारी

शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Weather Update हिमाचल में मौसम के तीखे तेवर अभी कम नहीं हुए हैं। मौसम विभाग ने 27 दिसंबर को पांच जिलों ऊना, कांगड़ा, मंडी, सोलन व सिरमौर में घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड की संभावना जताई है। इस संबंध में यलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सचेत रहने और घने कोहरे से बचाव की सलाह दी गई है।

loksabha election banner

प्रदेश के छह स्थानों में तापमान जमाव बिंदू से नीचे है। इस कारण इन स्थानों में कड़ाके की ठंड है। उत्तर हिमालय से बर्फीली हवा चलने के कारण तापमान जमाव बिंदू से नीचे जा रहा है और घने कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी है। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर व पहली जनवरी को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों के साथ मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। नववर्ष पर शिमला सहित अन्य क्षेत्रों में बर्फबारी होने की उम्मीद है। 

 

प्रदेश के पर्यटन स्थलों में इन दिनों पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। प्रदेश में वीरवार को धूप के कारण लोगों को दिन में कुछ राहत मिली लेकिन सुबह व शाम कड़ाके की ठंड है।

मौसम खराब होने से सुबह बाधित रहीं विमान सेवाएं

मौसम खराब होने के कारण वीरवार सुबह विमान सेवाएं बाधित रही। एयर इंडिया व स्पाइस जेट का विमान दिल्ली से गगल नहीं आया। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब दो सप्ताह से मौसम खराब रहने से विमान सेवाएं बाधित हो रही हैं। 

 कहां कितना रहा तापमान

स्थान         न्यूनतम         अधिकतम

केलंग          -14.7            -5.5

कल्पा           -4.3              4.0

मनाली          -3.0           10.6

कुफरी          -1.2            1.9

सुंदरनगर       -0.6          19.5

सोलन            -0.4         17.5

शिमला           1.0          11.2

धर्मशाला         3.2         10.8

ऊना               4.7        11.6

बिलासपुर        5.0        17.5

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का शिमला दौरा आज, जयराम सरकार के जश्न में होंगे शामिल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.