Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव में जीत के लिए सभी नेता जरूरी : सुक्खू

सुक्खू ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जीत के लिए जितने जरूरी कार्यकर्ता हैं, उतने ही महत्वपूर्ण पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, वरिष्ठ नेता विद्या स्टोक्स, राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा, विप्लव ठाकुर और कौल सिंह ठाकुर हैं।

By Edited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 08:51 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 08:37 AM (IST)
लोकसभा चुनाव में जीत के लिए सभी नेता जरूरी : सुक्खू
लोकसभा चुनाव में जीत के लिए सभी नेता जरूरी : सुक्खू

शिमला, राज्य ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ दिए बयान के बाद सोमवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में जीत के लिए जितने जरूरी कार्यकर्ता हैं, उतने ही महत्वपूर्ण पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, वरिष्ठ नेता विद्या स्टोक्स, राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा, विप्लव ठाकुर और कौल सिंह ठाकुर हैं। उन्होंने हालांकि यह फिर दोहराया कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह की टिप्पणी से पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। कार्यकर्ता पार्टी के लिए रीढ़ की हड्डी होते हैं न कि कूड़ा-कबाड़। उनका पार्टी में पूरा मान-सम्मान होना चाहिए।

loksabha election banner

सुक्खू ने पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर से भी मांग की है कि कार्यकर्ताओं का पार्टी में मान-सम्मान सुनिश्चित हो। किसी को भी कार्यकर्ताओं पर अमर्यादित टिप्पणी करने की इजाजत नहीं होनी चाहिए। उनके अनुसार जिन कार्यकर्ताओं के दम पर हम विधायक बनते हैं उनके खिलाफ कोई गलत टिप्पणी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि 17 जनवरी को अधिक से अधिक संख्या में शिमला के चौड़ा मैदान पहुंचे। उस दिन पार्टी लोकसभा चुनाव का शंखनाद भी करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.