मंडी में आंधी व ओलावृष्टि
हिमाचल में मौसम ने मंगलवार को अचानक करवट बदली। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तेज हवाएं चलीं।
जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल में मौसम ने मंगलवार को अचानक करवट बदली। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ अंधड़ चला। मंडी जिले के कुछ हिस्सों में आंधी के कारण कई घरों की छतें उड़ गई व कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। इससे सेब व गुठलीदार फलों की फ्लावरिंग प्रभावित हुई। कांगड़ा जिले में भी कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हुई।
प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पश्चिमी हवा सक्रिय है लेकिन ऊंचाई वाले हिस्सों में भी बारिश या बर्फबारी नहीं हो रही है। छह अप्रैल तक मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। वहीं, ऊना जिला में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य के छह स्थानों पर पारा 30 डिग्री पार कर चुका है। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की उम्मीद है। कहां कितना रहा तापमान
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
शिमला,12.4,22.0
सुंदरनगर,14.5,29.8
भुंतर,13.4,30.0
कल्पा,8.0,21.8
धर्मशाला,11.4,27.2
ऊना,18.2,34.4
नाहन,17.7,28.9
सोलन,13.0,26.4
केलंग,3.1,18.3
चंबा,15.1,28.3
मंडी,11.6,32.1
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)