राठौर ने वीरभद्र से की राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी को भंग करने के बाद वीरवार को पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह से उनके निजी आवास होलीलॉज में मुलाकात की।
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 08:11 PM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 08:11 PM (IST)
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने वीरवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से उनके निजी आवास होलीलॉज में मुलाकात की। राठौर ने उनका कुशलक्षेम पूछा और ताजा राजनीतिक घटनाक्रम पर भी चर्चा की। उनसे प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी को भंग करने के हाईकमान के लिए निर्णय के संबंध में भी विचार विमर्श किया। गौर रहे कि अब कांग्रेस की ब्लॉक से जिला और राज्य कमेटी तक नई कार्यकारिणी का गठन होना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें