शिमला : हुड़दंग मचाने से रोका तो पीट दिया पुलिस जवान, दो युवक गिरफ्तार
some unsocial person Quarreled with police पर्यटन नगरी शिमला में वीरवार को होली समारोह के दौरान उपद्रवियों और पुलिस जवानों के बीच हाथापाई हो गई।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 10:08 AM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 10:20 AM (IST)
शिमला, जेएनएन। पर्यटन नगरी शिमला में वीरवार को होली समारोह के दौरान उपद्रवियों और पुलिस जवानों के बीच हाथापाई हो गई। होली समारोह के दौरान रिज मैदान पर कुछ युवक हुड़दंग मचा रहे थे, पुलिस ने इन्हें ऐसा करने से रोका तो वे पुलिस से ही उलझ पड़े। मौके पर मौजूद पर्यटकों व स्थानीय लोगों ने उत्पातियों से पुलिस जवानों को छुड़ाया। बाद में और पुलिस बल पहुंचा व माहौल को शांत किया। आइपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सूचना है कि पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें