Move to Jagran APP

राजधानी में वीकेंड पर हिमपात, सैलानी खुशी से झूमे

राजधानी शिमला में शनिवार को बर्फ के फाहे गिरे। इसके बाद पर्यटकों ने रिज मैदान व माल रोड पर खूब मस्ती की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 04:22 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 04:22 PM (IST)
राजधानी में वीकेंड पर हिमपात, सैलानी खुशी से झूमे
राजधानी में वीकेंड पर हिमपात, सैलानी खुशी से झूमे

जागरण संवाददाता, शिमला : राजधानी शिमला आने वाले हर सैलानी को आस होती है कि वह शिमला में एक बार बर्फ जरूर देखे। इसलिए लोग पहले ही मौसम देखकर शिमला की तरफ रुख करते हैं। शनिवार को पड़ोसी राज्यों से लेकर देश के अन्य राज्यों से जो भी सैलानी राजधानी पहुंचे हुए थे उन्हें बर्फ का तोहफा मिला। शनिवार को शिमला में बर्फ के फाहे गिरने के बाद सैलानी खूब झूमे। उन्होंने बर्फ के फाहों के बीच मस्ती की।

loksabha election banner

कोरोना महामारी के कारण शिमला में सैलानी कम आ रहे थे, लेकिन इस बार बर्फ की चाह में काफी सैलानी पहुंचे। इससे होटल सहित अन्य कारोबारियों ने भी राहत की सांस की। होटलों में भी कमरों की बुकिंग अच्छी रही।

हालांकि पिछले दिनों शिमला आए सैलानियों को बर्फ देखने के लिए कुफरी या नारकंडा की तरफ जाना पड़ रहा था। शनिवार को दिन में साढ़े 11 बजे से ही बर्फ के फाहे गिरना शुरू हुए। दोपहर बाद तक लगातार रुक-रुक के बर्फ के फाहे गिरते रहे। हालांकि बर्फ ज्यादा जमी नहीं, लेकिन शाम तक रुक-रुक कर बर्फ गिरती रही। पहले तो यह लग रहा था कि कुफरी और नारकंडा में पड़ने वाली बर्फ हवा के रुख के साथ राजधानी पहुंच रही है, लेकिन कुछ ही समय के बाद जैसे ही बर्फ ने रफ्तार पकड़ी तो शहर में हिमपात की उम्मीद बंध गई। रिज व मालरोड पर उमड़ी भीड़

राजधानी में दो घंटे तक हिमपात होता रहा और सैलानी इसका जमकर लुत्फ उठाते रहे। हिमपात में फोटो खींचने के लिए सैलानियों की भीड़ रिज मैदान और मालरोड पर उमड़ पड़ी। होटलों में रुके सैलानी यहां पहुंच कर फोटो खींचने लगे। पुलिस ने की अतिरिक्त जवानों की तैनाती

रिज व मालरोड पर सैलानियों की संख्या बढ़ने परपुलिस ने अतिरिक्त पुलिस कर्मचारियों की तैनाती कर दी। हालांकि पुलिस के कर्मचारी सैलानियों को कोरोना नियमों का पालन करने की हिदायत ही दे रहे थे। वे उन्हें मास्क सही तरीके से पहनने व शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करने के लिए कह रहे थे। इस दौरान कई सैलानियों ने मास्क नहीं पहने थे और वे शारीरिक दूरी के नियम को भी भूल गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.