शिमला में कोरोना के छह नए मामले
शहर में वीरवार को एक साथ फिर छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
जागरण संवाददाता, शिमला : शहर में वीरवार को एक साथ फिर छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। शहर में कोरोना पॉजिटिव चार मामले एक साथ राम बाजार से सामने आए हैं। राम बाजार में एक ही परिवार के चार लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रशासन ने पॉजिटिव मरीजों के घर सहित आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया है। भराड़ी वार्ड में एक मामला है। स्टोक्स पैलेस में एक संक्रमित पाया गया है। स्टोक्स पैलेस को भी सील कर दिया गया है। बुधवार को इनके सैंपल लिए गए थे, वीरवार को रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव आए सभी मरीजों को मशोबरा कोविड केयर सेंटर भेज दिया है। कोरोना पॉजिटिव आए मरीजों के संपर्क में आए अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। शहर में कोरोना के एक साथ आठ मामले बुधवार को सामने आए थे। इनमें से चार मामले एक साथ कच्चीघाटी और चक्कर एरिया से आए थे। ये लोग कच्चीघाटी में एक शोरूम में काम करते हैं।